मेज़ू एम3 का मेटल वेरिएंट अगले महीने होगा लॉन्चः रिपोर्ट

मेज़ू एम3 का मेटल वेरिएंट अगले महीने होगा लॉन्चः रिपोर्ट
विज्ञापन
मेज़ू एम3 हैंडसेट के एक नए वेरिएंट के बारे में जानकारी सामने आई है। चीन की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हैंडसेट के मेटल वेरिएंट पर काम चल रहा है। मेज़ू एम3 के मेटल वेरिएंट को 13 जून को लॉन्च किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं।

रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि मेज़ू एम3 के नए वेरिएंट का डिजाइन मेटालिक तो होगा ही। यह एंड्रॉयड 5.1 ओएस पर चलेगा।

गौरतलब है कि मेज़ू एम3 मेटल को हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। इससे पता चला था कि एम3 के मेटल वेरिएंट में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 5 इंच 720 पिक्सल डिस्प्ले, 2 जीबी/ 3जीबी रैम और 16 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज और 13 मेगापिक्सल / 5 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप है। लिस्टिंग से खुलासा हुआ था कि यह 3,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।

गौर करने वाली बात है कि चीन की यह कंपनी 20 जून को एक अलग इवेंट में एमएक्स6 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »