Meizu M16th, Meizu M6T और Meizu C9 आज हो सकते हैं भारत में लॉन्च

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Meizu लंबे समय बाद एक बार फिर भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 10:44 IST
ख़ास बातें
  • Meizu 6T, Meizu M16th के अलावा Meizu C9 भी हो सकता है लॉन्च
  • मीडियाटेक एमटी 6750 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Meizu 6T
  • 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर हो सकता है Meizu C9 में

Meizu M16th, Meizu M6T और Meizu C9 से आज उठ सकता है पर्दा

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Meizu लंबे समय बाद एक बार फिर भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च इवेंट नई दिल्ली में आयोजित किया गया है और इवेंट की शुरुआत दोपहर 12 बजे होगी। आज लॉन्च इवेंट के दौरान Meizu M16th और Meizu M6T से पर्दा उठ सकता है। पता चला है कि आज इवेंट में दो नहीं बल्कि तीन स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। कंपनी का तीसरा स्मार्टफोन Meizu C9 हो सकता है। लॉन्च से पहले Amazon ने मेज़ू सी9 को लिस्ट कर दिया है।

आधिकारिक लॉन्च से पहले ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India ने मेज़ू सी9 का अलग से एक पेज बनाया है। बता दें कि इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के आधिकारिक Facebook और YouTube चैनल पर होगी। याद करा दें कि, इस साल अगस्त में Meizu 16th को चीन में Meizu 16 और Meizu M6T को मेजू़ 6टी नाम से उतारा गया था।
 

Meizu M16th, Meizu M6T, Meizu C9 की भारत में संभावित कीमत

चीनी मार्केट में Meizu 16 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,698 चीनी युआन (करीब 27,100 रुपये) में बेचा जाता है। मेज़ू एम6टी की भारत में कीमत Meizu 6T की कीमत के आसपास हो सकती है। चीन में यह हैंडसेट 799 चीनी युआन (लगभग 8,000 रुपये) में मिलता है। Meizu C9 को अमेजन इंडिया पर लिस्ट कर दिया गया है, स्पेसिफिकेशन को देखने से ऐसी उम्मीद है कि हैंडसेट को 10,000 रुपये तक के बजट वाले ग्राहकों के लिए उतारा जा सकता है। कंपनी ने हाल ही में इस बात की भी घोषणा की थी कि लाइव स्ट्रीमिंग फेसबुक और यूट्यूब पर होगी।
 

Meizu 16 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम मेज़ू 16 में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फ्लाइम ओएस है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.8 अपर्चर वाला है। इसके साथ काम करेगा एफ/2.6 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस। कैमरा सेटअप ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है।
 

Meizu 6T स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम मेज़ू 6टी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित फ्लाइम ओएस 6.2 पर चलेगा। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले होगी जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में मीडियाटेक एमटी 6750 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दी जा सकती है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर के साथ फोन में जान फूंकने के लिए 3,300एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
 

Meizu C9 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम मेज़ू सी9 एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम होगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को बढ़ाना संभव होगा। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर रहेगा। सिक्योरिटी के लिए यह फोन फेस अनलॉक फीचर सपोर्ट के साथ आएगा। फोन में जान फूंकने के लिए 3,000एमएएच की बैटरी मिलेगी। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ वर्जन 4.1, 4 जी वोल्ट, जीपीएस सपोर्ट शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good daylight camera performance
  • Dedicated microSD card slot
  • Good battery life
  • Bad
  • Slow facial recognition
  • Average lowlight camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ई

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 15 Pro 5G vs Vivo V60e vs Realme 15 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेहतर?
  2. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  3. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  4. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  5. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  6. सस्ते होने वाले हैं स्मार्टफोन? जानें क्या कहता है निर्मला सीतारमण का 2026 बजट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.