• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Meizu Note 16 Pro, Note 16 हुए 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Meizu Note 16 Pro, Note 16 हुए 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Meizu ने चीनी बाजार में Meizu Note 16 Pro और Meizu Note 16 को लॉन्च कर दिया है।

Meizu Note 16 Pro, Note 16 हुए 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6200mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Meizu

Meizu Note 16 Pro में 50MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Meizu Note 16 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Meizu Note 16 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Meizu Note 16 Pro में 6,200mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Meizu ने चीनी बाजार में Meizu Note 16 Pro और Meizu Note 16 को लॉन्च कर दिया है। नए स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Flyme AIOS 2 पर चलते हैं। इन दोनों फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Meizu Note 16 Pro स्नैपड्रैगन 7s Gen 3 चिपसेट से लैस है, जबकि Meizu Note 16 में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। 16 Pro में 6,200mAh की बैटरी और Note 16 में 6,600mAh की बैटरी दी गई है। आइए Meizu Note 16 Pro और Meizu Note 16 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Meizu Note 16 Pro, Meizu Note 16 Price


Meizu Note 16 Pro के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,000 रुपये), 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 20,000), 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 (लगभग 22,000) और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 (लगभग 24,000) है। यह क्लाउड व्हाइट, लाइट बोट ब्लू और स्टार चेजर ग्रे कलर में आता है।

Meizu Note 16 के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत CNY 799 (लगभग 8,000 रुपये), 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 999 (लगभग 11,000 रुपये) और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,000 रुपये) है। यह चाइल्ड रेड, रॉक ब्लैक, स्नो व्हाइट कलर में आता है। दोनों समार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए चीन में Meizu की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, वहीं बिक्री 16 मई से शुरू होगी।


Meizu Note 16 Pro Specifications


Meizu Note 16 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, HDR10+ सपोर्ट, 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ Adreno 720 GPU से लैस है। इसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Flyme AIOS 2 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Note 16 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Note 16 Pro में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Note 16 Pro में 6,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इसमें IP66+ IP68 रेटिंग दी गई है जो कि धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करती है।


Meizu Note 16 Specifications


Meizu Note 16 में 6.78 इंच की फुल HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,460 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,050 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह स्मार्टफोन Unisoc T8200 प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। Note 16 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Flyme AIOS 2 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप के लिए Meizu Note 16 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग दी गई है। इस फोन में 40W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,600mAh की बैटरी दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता6200 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6600 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »