इस स्मार्टफोन को आप धो पाएंगे साबुन से

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2015 11:58 IST
अब तक हमारा कई टिकाऊ फोन से सामना हो चुका है। उनमें से कुछ वाटर व डस्टप्रूफ होते हैं, तो कुछ शैटरप्रूफ डिस्प्ले से लैस। हालांकि, अब कुछ ऐसा हुआ है जिस पर आप आसानी से विश्वास नहीं कर पाएंगे। दरअसल, डिग्नो राफरे स्मार्टफोन ने 'टिकाऊ' को नई परिभाषा दे दी है। इस हैंडसेट को बनाने वाली कंपनियों केडीडीआई और कायोसेरा का दावा है कि यह दुनिया का पहला हैंडसेट है जिसे साबुन से धोया जा सकता है।

डिग्नो राफरे को हॉट वाटर रेसिस्टेंस का सर्टिफिकेशन मिला है। यह स्मार्टफोन आईपी58 रेटेड है और यह सेल्फ-हीलिंग रियर पैनल से लैस है। गौर करने वाली बात है कि हम एलजी जी फ्लैक्स में भी यह फ़ीचर देख चुके हैं। यह शॉकप्रूफ (एमआईएल-एसटीडी-810जी) डिस्प्ले के साथ आएगा। इसके डिस्प्ले को यूज़र गीले हाथों से भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इस पर ड्रैगनट्रेल एक्स ग्लास की कोटिंग मौजूद है। यह स्मार्टफोन कोरल पिंक, कैशमेयर व्हाइट और मेरिन व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। डिग्नो राफरे को जापान में 11 दिसंबर को 57,420 जापानी येन (करीब 32,300 रुपये) में लॉन्च किया जाएगा।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। राफरे स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें 5 इंच का टीएफटी एलसीडी एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 2 जीबी का रैम भी मौजूद है। फिलहाल, प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। स्मार्टफोन की 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाई जा सकती है।

डिग्नो राफरे में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है। यह एलटीई नेटवर्क पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम देगी। इसमें 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.1 और यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 71x141x10.1 मिलीमीटर है और वज़न 155 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  4. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  7. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  8. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  9. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  10. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.