मनु कुमार जैन बने शाओमी के नए वाइस प्रेसिडेंट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 फरवरी 2017 15:24 IST
अभी तक भारत में शाओमी के प्रमुख रहे मनु कुमार जैन अब कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट बन गए हैं। कंपनी ने शुक्रवार को इस ख़बर की पुष्टि की। शाओमी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने पिछले महीने कंपनी छोड़ने के फैसले का ऐलान किया था। इसके बाद शाओमी ने मनु कुमार जैन को कंपनी का नया वाइस प्रेसिडेंट बनाने का निर्णय आज लिया।

एक ट्वीट में मी इंडिया (शाओमी इंडिया का आधिकारिक ट्विचर हैंडल) ने लिखा, ''शाओमी के वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर नियुक्त होने पर शाओमी फैमिली की तरफ से मनु कुमार जैन को बधाई।'' कंपनी में वाइस प्रेसिडेंट की भूमिका के अलावा जैन शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर भी बनेंगे। याद दिल दें कि, मनु कुमार जैन 2014 में शाओमी से जुड़े थे। इससे पहले वह जबॉन्ग के साथ जुड़े हुए थे।
Advertisement

शाओमी के पूर् ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने पिछले महीने स्मार्टफोन-निर्माता कंपनी छोड़ दी थी। बारा ने चीनी कंपनी के साथ करीब साढ़े तीन साल का समय गुजारा। बारा ऑक्युलस टीम को वीआर क्षेत्र में बढ़ाने के लिए फेसबुक से जुड़ेंगे। शाओमी से जुड़ने से पहले, ह्यूगो बारा गूगल में एंड्रॉयड के लिए वाइस प्रेसिडेंट ऑफ प्रोडक्ट डेलेपमेंट की भूमिका निभा रहे थे।

हालांकि, भारत में शाओमी के प्रमुख के तौर पर मनु जैन काम कर रहे थे लेकिन कंपनी के अधिकतर इवेंट में कंपनी का चेहरा बारा ही बने। और उनके कंपनी छोड़ने के फैसले को भारत जैसे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के लिए कंपनी के लिए नुकसान माना जा रहा था। जैन की पदोन्नति निश्चित तौर पर एक संकेत है कि भारत  शाओमी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बना रहेगा। भारत में शाओमी को आगे बढ़ाने में निश्चित तौर पर मनु जैन अहम रोल अदा करेंगे। पिछले साल शाओमी ने भारत में 1 बिलियन डॉलर से ज्यादा की बिक्री की। चीन के बाद भारत, शाओमी का सबसे बड़ा बाज़ार है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.