'मेक इन इंडिया' से स्मार्टफोन की बिक्री में बढ़ोतरी: रिपोर्ट

'मेक इन इंडिया' से स्मार्टफोन की बिक्री में बढ़ोतरी: रिपोर्ट
विज्ञापन
भारत ने इस साल की पहली तिमाही में कुल 5.28 करोड़ मोबाइल फोन का आयात किया, जो पिछले साल की इस अवधि से चार फीसदी कम है और इस कमी के पीछे का कारण भारत में निर्मित होने वाले मोबाइल फोन की बाजार में बढ़ती खपत है। एक हालिया रिपोर्ट से मंगलवार को यह जानकारी मिली।

मार्केट रिसर्च कंपनी, साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) ने कहा, "कुल बिक्री में भारतीय ब्रांड के मोबाइल फोन का योगदान सबसे अधिक 45 फीसदी के करीब रहा है, जो साल 2015 की चौथी तिमाही की तुलना में सात फीसदी अधिक है और 'मेड इन इंडिया' हैंडसेट का बिक्री में योगदान 67 फीसदी है।"

दिलचस्प बात तो यह है कि इस अवधि के दौरान चीनी व अन्य वैश्विक ब्रांड की बिक्री कम रही।

सीएमआर के टेलीकॉम प्रैक्टिस के मुख्य विश्लेषक फैसल कवूसा ने कहा, "हम पहली बार यह देख रहे हैं कि आयात में 10-15 हजार रुपये के मोबाइल फोन का बोलबाला रहा है।"

आयात में यह वृद्धि चाइनीज कंपनी लइको तथा लेनोवो, ओप्पो, एलजी, पैनासोनिक, माइक्रोमैक्स, इंटेक्स, लाइफ (रिलायंस जियो) तथा वीवो जैसी कंपनियों द्वारा 10-15 हजार रुपये के सेगेमेंट में तरह-तरह के मोबाइल फोन की लॉन्चिंग हैं।

फैसल ने कहा, "इनमें कुछ स्मार्टफोन का प्रदर्शन तो बेहद ही अच्छा है, जैसे लेनोवो का के4 नोट, एलईईको का एलई1एस, माइक्रोमैक्स का कैनवास मेगा 4जी, हुआवे का हॉनर 5एक्स तथा इंटेक्स के एक्वा फ्रीडम जैसे मॉडल की बिक्री बेहद अधिक है।"

स्मार्टफोन की औसत बिक्री कीमतें भी बढ़ रही हैं। साल 2015 की चौथी तिमाही में स्मार्टफोन की औसत बिक्री कीमत 12,285 रुपये थी, जबकि इस साल की पहली तिमाही में यह 12,983 रुपये है। साल 2015 की पहली तिमाही में यह 10,364 रुपये थी।

फैसल ने कहा, "66 फीसदी स्मार्टफोन तथा 60 फीसदी 4जी स्मार्टफोन का निर्माण भारत में ही होता है। अब समय महंगे स्मार्टफोन की तरफ रुख करने का है, जिसमें भारत का योगदान नगण्य है।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Make in India, mobile, Smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  2. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  4. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  5. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  6. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  7. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  8. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  10. Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »