Made in India स्मार्टफोन बनाने में Oppo ने Samsung को छोड़ा पीछे

थर्ड पार्टी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) ने इसमें 42 प्रतिशत की हिस्सेदारी निभाई है।

Made in India स्मार्टफोन बनाने में Oppo ने Samsung को छोड़ा पीछे

Photo Credit: Twitter/Oppo

ख़ास बातें
  • Made in India स्मार्टफोन्स की बिक्री 2022 की पहली तिमाही में 7 % बढ़ी है
  • तिमाही में Bharat FIH सबसे बड़ी EMS प्रोवाइडर रही
  • सरकार का मकसद देश को मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बनाना
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी एक सकारात्मक खबर है कि मेड इन इंडिया (Made in India) स्मार्टफोन्स की बिक्री 2022 की पहली तिमाही में 7 प्रतिशत बढ़ी है। यहां पर थोड़ा हैरान करने वाली बात ये भी है कि जब विश्व भर में कम्पोनेंट की कमी चल रही है, तब भी मेड इन इंडिया स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में ये बढ़त दर्ज हुई है। इसका श्रेय स्मार्टफोन्स की लगातार बढ़ रही मांग को जाता है और साथ ही साथ बढ़ रहे निर्यात को भी जाता है। सरकार ने इसके लिए कई तरह की पहल कीं और लोकल मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जिसके ये परिणाम निकल कर आए हैं। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, Made in India स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में 2022 की पहली तिमाही में 7 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और देश ने 4 करोड़ 80 लाख ज्यादा स्मार्टफोन शिप किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा योगदान Oppo का बताया गया है जिसने साल की पहली तिमाही में 1 करोड़ से ज्यादा स्मार्टफोन्स को शिप किया है। इसके बाद इसका मार्केट शेयर 21.6 प्रतिशत पहुंच गया है। उसके बाद Samsung का नाम आता है जिसका मार्केट शेयर 21.3 प्रतिशत है। 

थर्ड पार्टी इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) ने इसमें 42 प्रतिशत की हिस्सेदारी निभाई है। जिसमें YoY ग्रोथ में 4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। तिमाही में Bharat FIH सबसे बड़ी EMS प्रोवाइडर रही जिसने शिपमेंट में 11.3 प्रतिशत का योगदान दिया। उसके बाद डिक्सन टेक्नोलॉजी का शेयर 8.6 प्रतिशत रहा। 

रिसर्च एनालिस्ट प्रिया जोसेफ ने कहा, "भारतीय सरकार का मकसद देश को एक मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बनाने का रहा है। इस दिशा में सरकार की ओर से कई पहल की गई हैं। इसमें प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव (PLI) स्कीम का काफी योगदान रहा। इसी तरह की स्कीम अन्य सेक्टरों में भी सरकार ने लागू की हैं जिनमें सोलर, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोटिव और इलेक्ट्रिॉनिक प्रोडक्ट शामिल हैं। वर्तमान में जब युद्ध और महामारी के कारण विश्व भर में कई तरह की अनिश्चितताएं पैदा हो गई हैं, ऐसे में सरकार को लगता है कि इकोनॉमी को लचीला बनाए रखना चाहिए ताकि वह इस तरह के झटकों को सहन कर सके।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »