लाइफ वाटर 4 और वाटर 6 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनकी कीमत

लाइफ वाटर 4 और वाटर 6 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इनकी कीमत
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल ने लाइफ ब्रांड ने इस हफ्ते अपनी वाटर सीरीज के दो हैंडसेट वाटर 4 और वाटर 6 लॉन्च किए हैं। लाइफ वाटर 4 की कीमत 7,599 रुपये है और लाइफ वाटर 6 स्मार्टफोन 8,999 रुपये में मिलेगा।

लाइफ वाटर 4 और लाइफ वाटर 6 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, फ़र्क इनबिल्ट स्टोरेज, कलर वेरिएंट, वज़न और डाइमेंशन का है। दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेंगे और डुअल सिम को सपोर्ट करते हैं। वैसे तो दोनों ही सिम स्लॉट 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं लेकिन यूज़र एक वक्त में इनमें से एक का ही इस्तेमाल 4जी कनेक्टिविटी के लिए कर पाएंगे।

लाइफ वाटर 4 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 294 पीपीआई है। स्क्रीन पर असाही ड्रैगनट्रेल ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्ववाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मौजूद है। लाइफ वाटर 4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसके साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

वाटर 4 की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम, 3जी, 4जी और वॉयस ओवर एलटीई शामिल हैं। स्मार्टफोन में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप मौजूद हैं। पावर देने के लिए मौजूद है 2920 एमएएच की बैटरी। इसका डाइमेंशन 142x70x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 138.5 ग्राम। यह व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 
lyf water 6
(लाइफ वाटर 6 की तस्वीर)

हमने आपको पहले ही बताया था कि लाइफ वाटर 6 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन लाइफ वाटर 4 वाले हैं। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी की जगह 32 जीबी है और यह व्हाइट गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसका वज़न 136 ग्राम है जबकि वाटर 4 का वज़न 138.5 ग्राम। वाटर 6 का डाइमेंशन 142x70.5x8 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »