LG X4 (2019) लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

दक्षिण कोरियाई कंपनी LG ने अपने घरेलू मार्केट में LG X4 (2019) को लॉन्च किया है। LG की एक्स सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को ऑडियो के दीवानों के लिए बनाया गया है।

LG X4 (2019) लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • एलजी एक्स4 (2019) हैंडसेट LG K12+ का ही कोरियाई वेरिएंट है
  • LG X4 का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है
  • एलजी एक्स4 (2019) कंपनी के एआई कैमरा ऐप के साथ आता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई कंपनी LG ने अपने घरेलू मार्केट में LG X4 (2019) को लॉन्च किया है। LG की एक्स सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को ऑडियो के दीवानों के लिए बनाया गया है। यह बेहतरीन म्यूजिक अनुभव के लिए हाई-फाई क्वाड डीएसी सपोर्ट के साथ आता है। अब तक एलजी के फ्लैगशिप फोन का हिस्सा रहा ऑडियो फीचर LG X4 (2019) के साथ अब मिडरेंज सेगमेंट में आ गया है। एलजी एक्स4 (2019) मिलिट्री ग्रेड बॉडी से लैस है। इसमें एआई फीचर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। बता दें कि यह अप्रैल 2018 में लॉन्च किए गए LG X4 का अपग्रेड है।
 

LG X4 (2019) की कीमत

ऐसा प्रतीत होता है कि एलजी एक्स4 (2019) हैंडसेट LG K12+ का ही कोरियाई वेरिएंट है। और इसके स्पेसिफिकेशन 2019 में ही लॉन्च किए गए LG K40 वाले ही हैं। LG X4 (2019) और LG K12+ के स्पेसिफिकेशन में अंतर रैम का है। एक्स सीरीज़ का हैंडसेट 2 जीबी रैम वाला है, जबकि के सीरीज़ का फोन 3 जीबी रैम से लैस है। कोरियाई मार्केट में एलजी एक्स4 (2019) की कीमत करीब 18,000 रुपये है। फिलहाल, इस फोन को भारत में लाए जाने के संबंध में कुछ नहीं बताया गया है।
 

LG X4 (2019) स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) एलजी एक्स4 (2019) एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। फोन की अहम खासियत है हाई-फाई क्वाड डीएसी सपोर्ट जो बेहतर म्यूजिक अनुभव देगा।

LG X4 का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एआई कैमरा और टाइम हेल्पर के साथ आता है। फोन का सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।

एलजी एक्स4 (2019) कंपनी के एआई कैमरा ऐप के साथ आता है। इसके अलावा एलजी एक्स सीरीज़ के इस नए हैंडसेट में गूगल लेंस इंटीग्रेशन है और यह  LG के अपने डिजिटल पेमेंट फीचर LG Fee को सपोर्ट करता है।

LG X4 (2019) की बैटरी 3,000 एमएएच की है। फोन प्लेटिनम ग्रे और ऑरोरा ब्लैक रंग में आएगा। एलजी के नए फोन का वज़न 145 ग्राम है। फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी22
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG X4 2019, LG X4 2019 specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »