LG Velvet का वीडियो टीज़र आया सामने, स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर होना तय

LG द्वारा इस 35 सेकेंड के वीडियो को अधिकारिक कोरियन यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। वीडियो की शुरुआत होती है बारिश की एक बूंद से, जो कि स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरा में बदल जाती है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2020 13:17 IST
ख़ास बातें
  • LG के अधिकारिक यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया वीडियो
  • LG Velvet के कलर ऑप्शन की मिली झलक
  • एलजी वेलवेट होगा स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस

LG Velvet सीरीज़ की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं

LG लम्बे वक्त से अपने नए स्मार्टफोन लाइनअप पर काम कर रही है। कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने अपनी नई सीरीज LG Velvet की घोषणा ब्लॉग पोस्ट में की थी। वहीं, अब कंपनी ने इस आगामी सीरीज़ को लेकर एक यूट्यूब वीडियो पेश किया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह एलजी वेलवेट सीरीज़ के स्मार्टफोन का डिज़ाइन कैसा होगा। इसके अलावा इस वीडियो में चिपसेट की भी पुष्टि की गई है। वीडियो में स्मार्टफोन के फ्रंट और रियर के कैमरा लेआउट को दर्शाया गया है। इसके साथ ही एलजी वेलवेट सीरीज़ के कलर ऑप्शन भी वीडियो में दिखे हैं। हालांकि, फोन की उपलब्धता और कीमत को लेकर वीडियो में कोई खुलासा नहीं किया गया है।

LG द्वारा इस 35 सेकेंड के वीडियो को अधिकारिक कोरियन यूट्यूब चैनल पर साझा किया गया है। वीडियो की शुरुआत होती है बारिश की एक बूंद से, जो कि स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरा में बदल जाती है। बता दें कि स्मार्टफोन के रियर कैमरे के लिए कंपनी ने पहले ही रेनड्रॉप कैमरे का ब्लॉग पोस्ट में किया था। गौर करने वाली बात है कि फोन का प्राइमरी कैमरा दूसरे कैमरा सेंसर के मुकाबले में थोड़ा उभार वाला है।

वीडियो में फोन का पिछला हिस्सा थोड़ा घुमावदार दिखा, साथ ही फोन के बैक पैनल के निचले हिस्से पर कंपनी यानी LG की ब्रांडिंग दी गई है। बैक पैनल की तरह फोन का फ्रंट पैनल यानी स्क्रीन का हिस्सा भी घुमावदार है। फोन में वॉल्यूम रॉकर बायीं तरफ स्थित हैं, इसके साथ ही एक अन्य बटन भी वहां स्थित है। माना जा रहा है कि यह गूगल असिस्टेंट के लिए दिया गया बटन होगा। वहीं, फोन का पावर बटन दायीं तरफ स्थित है। बॉटम में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दी गई है। सिम कार्ड ट्रे टॉप पर माइक्रोफोन और कुछ एनटीना लाइन्स के साथ स्थित है। इसके अलावा वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है जिसमें एक मात्र कैमरे के लिए जगह है।

वीडियो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 5जी की ब्रांडिंग निचले हिस्से में दी गई है। यह इशारा है कि एलजी वेलवेट फोन इसी चिपसेट और 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। अंत में फोन के कलर ऑप्शन भी देखने को मिले, जिसमें ब्लैक, ग्रीन, व्हाइट और पीच वेरिएंट शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Velvet, LG Velvet Design, LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.