LG ने दिखाई नई Velvet स्मार्टफोन सीरीज़, डिज़ाइन रेंडर्स भी लीक

अपने पुराने पोस्ट में LG ने आगामी फोन के लिए ‘Raindrop' कैमरा डिज़ाइन का ऐलान किया था और अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि यह LG Velvet कहलाएगा। इसके कुछ रेंडर्स ऑनलाइन लीक हुए हैं।

LG ने दिखाई नई Velvet स्मार्टफोन सीरीज़, डिज़ाइन रेंडर्स भी लीक

LG Velvet का कैमरा डिज़ाइन बेहद अनोखा है

ख़ास बातें
  • ‘Raindrop' कैमरा डिज़ाइन के साथ आएगी LG Velvet सीरीज़
  • Velvet की ब्रांडिंग बैक पैनल के बीचोबीच की गई है
  • एलजी वेलवेल सीरीज़ कब लॉन्च होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं
विज्ञापन
LG ने एक नई LG Velvet सीरीज़ पेश की है, इस आगामी स्मार्टफोन लाइनअप का लक्ष्य मार्केट में अलग-अलग डिज़ाइन लेकर आमा है। अपने पुराने पोस्ट में एलजी ने आगामी फोन के लिए ‘Raindrop' कैमरा डिज़ाइन का ऐलान किया था और अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि यह एलजी वेलवेट कहलाएगा। इस आगामी एलजी वेलवेट का कॉन्सेप्ट स्कैच लीक हुआ है, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे फोन के बैक पैनल पर दिखे हैं। गौर करने वाली बात है, कैमरों का डिज़ाइन, जो कि बड़े से छोटे होते आकार में दिए गए हैं। जो देखने में बारिश की बूंदों के समान लगता है। इसके अलावा, फोन के कॉन्सेप्ट रेंडर भी ऑनलाइन लीक हुए हैं, जिससे कि हमें अंदाजा लग सकता है कि यह आगामी एलजी वेलवेट सीरीज़ कैसी दिखेगी।

LG कंपनी ने अपने आगामी LG Velvet सीरीज़ की घोषणा ब्लॉग पोस्ट में की है। यह सीरीज़ स्टाइलिश होने पर ध्यान केंद्रित करेगी और बेहतर डिज़ाइन पेश करने पर ज़ोर देगी।

अपने पुराने पोस्ट में एलजी ने यह पुष्टि की थी कि वह नए एलजी फोन पर काम कर रहे हैं, जिसमें रेनड्रॉप (बारीश की बूंदे) समान कैमरा डिज़ाइन किया जाएगा। इसमें एक कॉन्सेप्ट स्कैच साझा किया गया था, जिसमें फोन का प्राइमरी कैमरा बड़े आकार में ऊपर और बाकि के दो लेंस छोटे आकार में नीचे दिखे थे। कंपनी का कहना है कि यह केवल आंखों को नहीं लुभाता बल्कि यह स्मार्टफोन के रियर में भी कम जगह लेता है। अब यह फोन एलजी वेलवेट के नाम से जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

Ice Universe टिप्सटर ने अलग से Netizens द्वारा बनें कई कॉन्सेप्ट रेंडर्स भी साझा किए हैं। यह रेंडर्स कई कलर ऑप्शन जैसे रेड, ब्लू, पर्पल, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में दिखे हैं। इस रेंडर में साफ देखा जा सकता है कि ‘Raindrop' का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने में कैसा लगेगा। फ्रंट की बात करें, तो इसमें होल-पंच डिस्प्ले स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ स्थित है। रेंडर्स में यह फोन कर्व्ड एजेस और टॉप और बॉटम एज पर कम बेजल्स के साथ दिखा है। वेलवेट की ब्रांडिंग बैक पैनल के बीचों-बीच की गई है। इस फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखा है, तो सकता है कि कंपनी इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे।  हालांकि, ये फोन कब लॉन्च होंगे, इस बारे में कंपनी ने कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Velvet, LG Velvet Renders, LG Velvet Design, LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  3. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  4. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  6. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  8. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  9. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »