LG V40 ThinQ जल्द आएगा भारत, Amazon इंडिया पर बिकेगा

हैंडसेट निर्माता कंपनी LG के फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V40 ThinQ को जल्द भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है।

LG V40 ThinQ जल्द आएगा भारत, Amazon इंडिया पर बिकेगा

LG V40 ThinQ जल्द आएगा भारत, Amazon इंडिया पर बिकेगा

ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है LG V40 ThinQ
  • LG V40 ThinQ की भारत में कीमत 45,000 रुपये हो सकती है
  • भारत में Amazon पर हो सकती है LG V40 ThinQ की बिक्री
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी LG के फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG V40 ThinQ को जल्द भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। LG V30 स्मार्टफोन का अपग्रेड है एलजी वी40 थिंक। याद करा दें कि,एलजी ने पिछले साल अक्टूबर माह में न्यू यॉर्क में आयोजित एक इवेंट के दौरान LG V40 ThinQ को लॉन्च किया था। फीचर्स के मामले में एलजी ब्रांड का यह हैंडसेट Samsung Galaxy S9 सीरीज़ और Google Pixel 3 सीरीज़ से मुकाबला करेगा।

LG V40 ThinQ स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च होने की खबर वेबसाइट Mysmartprice की रिपोर्ट से सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस महीने के अंत तक एलजी वी40 थिंक को भारत में लॉन्च किया जा सकता है और इसकी कीमत 45,000 रुपये के आसपास हो सकती है। केवल इतना ही नहीं, यह भी कहा गया है  कि LG V40 ThinQ एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर बेचा जाएगा। यदि हैंडसेट को 45,000 रुपये तक के प्राइस सेगमेंट में उतारा जाता है तो इसकी सीधी भिड़ंत OnePlus 6T स्मार्टफोन से होगी।
 

LG V40 ThinQ स्पेसिफिकेशन

LG V40 ThinQ हैंडसेट आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x3120 पिक्सल) ओलेडे फुलविज़न पैनल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन में फ्लैगशिप ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।

LG V40 ThinQ में अनोखा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.5 अपर्चर, 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ और 78 डिग्री व्यूइंग एंगल से लैस है। इसका साथ देता है 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर जो एफ/1.9 अपर्चर वाला है। तीसरा 12 मेगापिक्सल का सेंसर टेलीफोटो लेंस है। यह एफ/2.4 अपर्चर, 1 माइक्रॉन पिक्सल साइज़ और 45 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आता है। सेल्फी के दीवानों के लिए डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। प्राइमरी सेंसर 8 मेगापिक्सल (एफ/1.9 अपर्चर, 1.4 माइक्रॉन पिक्सल साइज़) का है। जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेंसर है।

एलजी वी40 थिंक के साथ ट्रिपल प्रिव्यू फीचर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूज़र अपने तीन रियर कैमरे से तीन अलग-अलग शॉट ले सकेंगे। इसके बाद उनके पास बेस्ट तस्वीर को चुनने का विकल्प होगा। रियर कैमरा सेटअप डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), एचडीआर और अपग्रेड एआई कैम मोड के साथ आता है।

LG V40 ThinQ के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.7x75.8x7.79 मिलीमीटर है और वज़न 169 ग्राम। फोन की बैटरी 3,300 एमएएच की है। यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। अन्य फीचर में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, DTS:X 3डी सराउंड साउंड और बूमबॉक्स स्पीकर शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design and build quality
  • Good, versatile cameras
  • Large and vivid display
  • Feature-rich OS
  • Very good audio with headphones
  • कमियां
  • Older Android version
  • Lacks proper stereo speakers
  • Heats quickly under stress
  • Minor camera quirks
डिस्प्ले6.40 इंच
प्रोसेसरऑरोरा ब्लैक, मोरक्कन ब्लू
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1
रिज़ॉल्यूशन1440x3120 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »