LG V30 में होगा 6 इंच का इस खास किस्म वाला डिस्प्ले

एलजी जल्द ही अपने एलजी वी30 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके बारे में जानकारियां लगातार लीक हो रही हैं। ताज़ा रिपोर्ट में कंपनी ने पुष्टि की है कि कंपनी ने अपने अगले फ्लैगशिप फोन में ओलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2017 14:01 IST
ख़ास बातें
  • एलजी जल्द ही अपने एलजी वी30 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी
  • कंपनी अपने अगले फ्लैगशिप फोन में ओलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी
  • यह फुलविज़न स्क्रीन होगा, यानी बेज़ल बेहद ही कम होगा
एलजी जल्द ही अपने एलजी वी30 स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। इसके बारे में जानकारियां लगातार लीक हो रही हैं। ताज़ा रिपोर्ट में कंपनी ने पुष्टि की है कि वह अपने अगले फ्लैगशिप फोन में ओलेड डिस्प्ले का इस्तेमाल करेगी। यह फुलविज़न स्क्रीन होगा, यानी बेज़ल बेहद ही कम होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन जैसे कैमरा और डिस्प्ले साइज़ के बारे में भी जानकारी सामने आई है।

LG ने अब पुष्टि कर दी है कि कथित एलजी वी30 स्मार्टफोन में ओलेड डिस्प्ले होगा जो क्वाडएचडी+ (1440 x 2880 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला होगा। इसका मतलब है, ज़्यादा बेहतर बैटरी लाइफ। कंपनी ने यह भी बताया कि प्लास्टिक ओलेड तकनीक की मदद से किनारे घुमावदार होंगे। जारी की गई तस्वीर से ऐसा लगता है कि डिस्प्ले में सैमसंग के एज फीचर की नकल नहीं होगी।

LG V30 में एलजी जी6 की तरह 18:9 फुलविज़न आस्पेक्ट रेशियो होगा। एलजी ने यह भी बताया है कि ऊपर और नीचे वाले बेज़ल अब 20 से 50 प्रतिशत घट गए हैं। नए फोन में एलजी का लोगो भी पिछले हिस्से पर चला जाएगा।

एंड्रॉयड अथॉरिटी ने LG V30 के बारे में कुछ एक्सक्लूसिव जानकारियां भी साझा की हैं, खासकर दूसरे स्क्रीन के बारे में जिसकी झलक हमें एलजी वी20 में मिली थी। दावा किया गया है कि सेकेंडरी डिस्प्ले की छुट्टी होगी। कंपनी इस बार फ्लोटिंग बार का इस्तेमाल करेगी। इसकी मदद से यूज़र नोटिफिकेशन, शॉर्टकट और अन्य चीजों को तेजी से एक्सेस कर पाएंगे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि एलजी वी30 में गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, एलजी वी30 में एफ/1.6 अपर्चर और क्रिस्टल क्लियर ग्लास लेंस होगा।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के आधार पर कहा जा सकता है कि एलजी वी30 हैंडसेट 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प में मिलेगा। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जबकि नीचे की तरफ़ एक स्पीकर ग्रिल और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन का डाइमेंशन 151.4x75.2x7.4 मिलीमीटर रहने की उम्मीद है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 3200 एमएएच की बैटरी रहने की उम्मीद है।
Advertisement

कंपनी ने 31 अगस्त को होने वाले एक लॉन्च इवेंट के लिए टीज़र साझा किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.