LG V30 यूज़र के लिए खुशखबरी, मिल रहा है एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी वी30 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी करने का ऐलान किया। ज्ञात हो कि एलजी ने महीने भर पहले ही एलजी ओएस प्रिव्यू बीटा प्रोग्राम की शुरुआत की थी।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2017 10:42 IST
ख़ास बातें
  • फोन की बैटरी, ग्राफिक्स और यूआई परफॉर्मेंस बेहतर हो जाएगी
  • एंड्रॉयड ओरियो अपडेट ओवर द एयर भेजा जा रहा है
  • शुरुआत में दक्षिण कोरियाई हैंडसेट के लिए ही उपलब्ध होगा
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने मंगलवार को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी वी30 के लिए एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी करने का ऐलान किया। ज्ञात हो कि एलजी ने महीने भर पहले ही एलजी ओएस प्रिव्यू बीटा प्रोग्राम की शुरुआत की थी। एंड्रॉयड ओरियो अपडेट के बाद एलजी के इस फोन की बैटरी, ग्राफिक्स और यूआई परफॉर्मेंस बेहतर हो जाएगी।

जैसा कि हमने आपको बताया, LG V30 के लिए आधिकारिक तौर पर एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट जारी कर दिया गया है। यह अपडेट ओवर द एयर भेजा जा रहा है और शुरुआत में दक्षिण कोरियाई हैंडसेट के लिए ही उपलब्ध होगा। इसके अलावा एलजी वी30 यूज़र अपने फोन को कंप्यूटर से कनेक्ट करके एलजी ब्रिज प्रोग्राम के ज़रिए अपग्रेड कर सकते हैं। LG Bridge ऐप को एलजी मोबाइल डाउनलोड सेंटर से डाउनलोड किया जा सकता है।
Advertisement

एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट के साथ एलजी के इस फोन में पिक्चर इन पिक्चर मोड, नोटिफिकेशन डॉट, इनहांस्ड क्विक सेटिंग्स और स्मार्ट ऑटो फिल जैसे फीचर आ जाएंगे। इसके अलावा एंड्रॉयड ओरियो के जरिए स्पीड, बैटरी और सॉफ्टवेयर परफॉर्मेंस बेहतर होन जाने की उम्मीद है।
 

LG V30 के स्पेसिफिकेशन

याद रहे कि एलजी वी30 एक सिम वाला स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर आधारित एलजी यूएक्स 6.0+ पर चलता है। अब एंड्रॉयड 8.0 ओरियो अपडेट भी उपलब्ध है। sLG V30 में 6 इंच का इंच का क्वाडएचडी+ (2880 x 1440 पिक्सल) ओलेड फुलविज़न डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 538 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। एलजी वी30 की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और प्लस वेरिएंट की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही फोन में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

अब बात एलजी वी30 के सबसे अहम फीचर की है। पिछले हिस्से पर दो सेंसर हैं। एक 16 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड एंगल सेंसर जो एफ1.6 अपर्चर वाला है। वहीं, वाइड एंगल सेंसर 13 मेगापिक्ल का है जो एफ/1.9 अपर्चर वाला है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। बैटरी 3300 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 151.7 x 75.4 x 7.3 मिलीमीटर है और वज़न 158 ग्राम। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1440x2880 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG V30, LG V30 Specifications, Software Update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  5. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  8. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.