एलजी वी10 स्मार्टफोन हो सकता है लॉन्च, कंपनी का इवेंट 1 अक्टूबर को

एलजी वी10 स्मार्टफोन हो सकता है लॉन्च, कंपनी का इवेंट 1 अक्टूबर को
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एलजी ने एक इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू किया है। यह इवेंट 1 अक्टूबर को आयोजित होगा। अनुमान है कि इवेंट में कंपनी अपने वी10 स्मार्टफोन को पेश करेगी। इनवाइट के जरिए कंपनी ने जानकारी दी है कि इवेंट न्यूयॉर्क में होगा। अफसोस की बात यह है कि इनवाइट में नए डिवाइस की ओर कोई इशारा नहीं किया गया है।

हाल में आई रिपोर्ट के आधार पर यही माना जा रहा है कि एलजी इस इवेंट में एलजी वी10 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस डिवाइस में सैमसंग के कॉन्टिनम स्मार्टफोन की तरह एक सेकेंडरी टिकर डिस्प्ले होगा जिसे 2010 में लॉन्च किया गया था।
lg event invite oct 1 android police
इस हैंडसेट को हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, एलजी-एच968 मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन में 5.7 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले के ऊपर टिकर के लिए बना सेकेंडरी डिस्प्ले होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3जीबी रैम और 64जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने की जानकारी दी गई है। एलजी वी10 में 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा भी होगा। अन्य फ़ीचर में फिंगरप्रिंट सेंसर और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट शामिल हैं।

सेकेंडरी टिकर डिस्प्ले का इस्तेमाल आरएसएस फीड अपडेट, टेक्स्ट मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन के लिए किए जाने की उम्मीद है। सैमसंग ने भी अपने कॉन्टिनम हैंडसेट में इन फीचर के लिए ही टिकर डिस्प्ले का इस्तेमाल किया था।

इसके अलावा एलजी गूगल के साथ पार्टनरशिप में नए नेक्सस स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस डिवाइस को 29 सितंबर को लॉन्च किए जाने की संभावना है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »