एलजी वी10 फोन की तस्वीर लीक, 'टिकर' डिस्प्ले की मिली झलक

एलजी वी10 फोन की तस्वीर लीक, 'टिकर' डिस्प्ले की मिली झलक
विज्ञापन
एलजी वी10 डुअल-स्क्रीन स्मार्टफोन एक बार फिर सुर्खियों में है। अब इंटरनेट पर इस स्मार्टफोन की एक ताजा तस्वीर लीक हुई है, वो भी 1 अक्टूबर के अपेक्षित लॉन्च से पहले। तस्वीर में स्मार्टफोन का फ्रंट फेसिंग पैनल नज़र आ रहा है जिससे हमें सेकेंडरी टिकर डिस्प्ले की झलक भी देखने को मिलती है। टिकर डिस्प्ले को हैंडसेट के मुख्य स्क्रीन के टॉप पर जगह दी गई है।

इस तस्वीर को @evleaks द्वारा सार्वजनिक किया गया है। स्मार्टफोन के सेकेंडरी डिस्प्ले में पांच ऐप के शॉटकर्ट नज़र आ रहे हैं। ये शॉर्टकर्ट कैमरा, कॉन्टेक्ट्स, मैसेज और गैलरी के हैं। सेकेंडरी डिस्प्ले के अलावा दो फ्रंट कैमरा सेंसर भी नज़र आ रहे हैं। कैमरा सेंसर और स्पीकर ग्रिल सेकेंडरी डिस्प्ले के ऊपर बने हुए हैं। निचले हिस्से में एलजी का लोगो है। तस्वीर से तो ऐसा लग रहा है कि स्मार्टफोन में कोई कैपेसिटिव या फिजिकल बटन नहीं होगा। ऐसे में ऑन-स्क्रीन बटन मौजूद होने की संभावना बढ़ जाती है।

एलजी वी10 स्मार्टफोन के 'ऑग्जिलरी टिकर डिस्प्ले' में आरएसएस फीड अपेडट, टेक्स्ट मैसेज और अन्य नोटिफिकेशन दिखेंगे। कुछ ऐसा ही सैमसंग के कॉन्टिनम स्मार्टफोन में भी देखने को मिला था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  4. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  6. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  7. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  9. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  10. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »