एलजी स्टायलस 2 स्मार्टफोन की कीमत का हुआ खुलासा

एलजी स्टायलस 2 स्मार्टफोन की कीमत का हुआ खुलासा
विज्ञापन
एलजी स्टायलस 2 स्मार्टफोन को एलजी ने पिछले महीने एमडब्ल्यूसी 2016 से पहले लॉन्च किया था। दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी के स्टायलस 2 स्मार्टफोन की बिक्री इस हफ्ते से दक्षिण कोरिया में शुरू होगी। हैंडसेट को करीब 22,000 रुपये (396,000 दक्षिण कोरियाई वोन) की कीमत पर कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

हालांकि एलजी ने अभी तक दक्षिण कोरिया से बाहर एलजी स्टायलस 2 की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। योनहैप न्यूज के मुताबिक इस हैंडसेट को दक्षिण कोरिया के बाद उत्तरी अमेरिका और यूरोप में उपलब्ध कराया जाएगा।

एलजी का कहना है कि नए स्टायलस 2 स्मार्टफोन में एक पेन दिया गया है। यह नैनो कोटेड टिप के साथ आएगा।

एलजी स्टायलस 2 के अन्य फ़ीचर में पेन पॉप शामिल है। मोबाइल से जब भी स्टायलस हटाया जाएगा, यह फ़ीचर एक पॉपअप मैन्यू दिखाएगा। इस हैंडसेट में पॉप मैमो और पॉप स्कैनर जैसे शॉर्टकर्ट भी हैं। स्टायलस 2 में एक और गौर करने वाला फ़ीचर पेन कीपर है।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। एलजी स्टायलस में 5.7 इंच का इन -सेल डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है।

हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और यह माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करेगा। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले एलजी स्टायलस 2 में 3000 एमएएच की बैटरी है। इसमें 4जी एलटीई, 3जी और 2जी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। अन्य फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। इसका डाइमेंशन 155x79.6x7.4 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम। एलजी स्टायलस 2  ब्राउन, टाइटन और व्हाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »