LG Stylo 7 के रेंडर्स लीक, होल-पंच डिस्प्ले और चार रियर कैमरे की मिली झलक

दावा है कि LG Stylo 7 किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले होंगे। डिस्प्ले फ्लैट होगा और टॉप पर सेंटर में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कट आउट दिया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 23 नवंबर 2020 09:57 IST
ख़ास बातें
  • LG Stylo 7 का डाइमेंशन 70.6x77x8.6 मिलीमीटर होने का दावा
  • फोन में दायें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद होगा
  • LG Stylo 7 के लॉन्च के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं
LG Stylo 7 के कंसेप्ट पर आधारित रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) इंटरनेट पर लीक हुए हैं। रेंडर्स में यह फोन हर तरफ से नज़र आ रहा है और इसके साथ हैंडसेट में 3.5 एमएम हेडफोन जैक होने की पुष्टि हुई है। बता दें कि एलजी स्टायलो 7 मार्केट में इस साल मई में लॉन्च किए गए LG Stylo 6 के अपग्रेड के तौर पर आएगा। एलजी स्टायलो 6 में वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दिया गया है। वहीं LG Stylo 7 हैंडसेट होल-पंच डिज़ाइन के साथ आएगा। दावा है कि एलजी स्टायलो 7 में पिछले हिस्से पर चार कैमरे होंगे और इसके किनारे पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद होगा।

91Mobiles की एक रिपोर्ट में LG Stylo 7 के कंसेप्ट पर आधारित रेंडर्स साझा किए गए हैं। दावा है कि ये तस्वीरें भरोसेमंद सूत्रों से मिली हैं। रेडर्स से इशारा मिलता है कि किनारे पर बेज़ल बेहद ही पतले होंगे। डिस्प्ले फ्लैट होगा और टॉप पर सेंटर में सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कट आउट दिया जाएगा। निचले हिस्से पर एलजी स्टायलो 7 में बेहद ही पतला बॉर्डर होगा।

फोन ने बैक पैनल को तीन अलग हिस्सों में बांटा गया है। टॉप में बायीं तरफ चार रियर कैमरों को जगह मिली है। सेंसर्स के नीचे स्टायलस के लिए इनडेंट दिया गया है। यह साफ नहीं है कि बैक पैनल के बाकी हिस्सों में किस मेटेरियल का इस्तेमाल हुआ है।
 
LG Stylo 7 की तस्वीर में स्पीकर ग्रिल, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट नज़र आ रहे हैं। निचले हिस्से में स्टायलस को रखने के लिए जगह है। वॉल्यूम रॉकर्स और गूगल असिस्टेंट के लिए अलग बटन बायें किनारे पर मौज़ूद हैं। यहीं पर सिम ट्रे के लिए भी जगह है। एलजी स्टायलो 7 के रेंडर से पता चलता है कि फोन में दायें किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़ूद होगा।
Advertisement

रिपोर्ट का दावा है कि LG Stylo 7 का डाइमेंशन 70.6x77x8.6 मिलीमीटर होगा। फिलहाल, फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की जानकारी उपलब्ध नहीं है। लॉन्च के बारे में भी कुछ नहीं पता चल सका है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.