• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • LG Stylo 6 फोन तीन रियर कैमरे और स्टायलस पेन के साथ लॉन्च, जानें सारी खूबियां

LG Stylo 6 फोन तीन रियर कैमरे और स्टायलस पेन के साथ लॉन्च, जानें सारी खूबियां

LG Stylo 6 में हॉरिजॉन्टल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसके साथ 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

LG Stylo 6 फोन तीन रियर कैमरे और स्टायलस पेन के साथ लॉन्च, जानें सारी खूबियां

4,000 एमएएच की बैटरी से लैस है LG Stylo 6

ख़ास बातें
  • LG Stylo 6 में दिया गया है स्टायलस पेन
  • एंड्रॉयड 10 पर काम करता है एलजी स्टायलो 6
  • एलजी स्टाइलो 6 फोन LG Stylo 5 का अपग्रेड वर्ज़न है
विज्ञापन
LG Stylo 6 किफायती सेगमेंट का स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी द्वारा मंगलवार को लॉन्च किया गया। यह फोन देखने में बिल्कुल लीक हुए रेंडर की तरह ही है, जो पिछले हफ्ते सामने आया था। LG का यह स्मार्टफोन Stylo 5 का अपग्रेड वर्ज़न है, जो कि पिछले साल जुलाई में लॉन्च हुआ था। हालांकि, एलजी के इस नए स्मार्टफोन में बड़ा डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और भी कई इम्प्रूवमेंट्स दी गई है, जो सब मिलकर इसे स्टायलो 5 का अपग्रेड वर्ज़न बनाती हैं। कंपनी ने इस फोन में 6.8 इंच का एफएचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, स्टायलस पेन और 4,000 एमएएच बैटरी दी है।
 

LG Stylo 6 price, availability

एलजी स्टायलो 6 की अमेरिका में कीमत $219.99 (लगभग 16,600 रुपये) है। यह Stylo 5 की लॉन्च कीमत से $10 कम है। हालांकि, LG Stylo 6 भारत में कब लॉन्च होगा, इससे संबंधित कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह स्मार्टफोन आपको केवल व्हाइट कलर ऑप्शन में मिलेगा, लेकिन फोन के पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट डिज़ाइन दिया गया है।
 

LG Stylo 6 specifications

एलजी स्टायलो 6 स्मार्टफोन में 6.8 इंच का एफएचडी+ फुलविज़न डिस्प्ले के साथ 2,460 x 1080 पिक्सल स्क्रीन रिजॉल्यूशन और वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करता है। फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.3 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ इसमें 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज दी गई है।

स्मार्टफोन में हॉरिजॉन्टल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और इसके साथ 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए इसमें आपको 13 मेगापिक्सल का कैमरा वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन के साथ मिलेगा।

एलजी के इस लेटेस्ट फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग क्षमता मिलती है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट 2 टीबी तक मिलेगा। इन सब के अलावा एलजी स्टायलो 6 के साथ आपको एक स्टायलस पेन भी मिलेगा, जो कि आपको एनिमेटिड मैसेज भेजने में, नोट्स बनाने में मदद करेगा। यही नहीं इसमें एक अलग गूगल असिस्टेंड बटन भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलेगा। फोन के पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें, तो 171.2x77.7x8.64 एमएम फोन का भार 219 ग्राम है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Stylo 6, LG, LG Stylo 6 Specifications, LG Stylo 6 Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »