LG Signature Edition (2018) की कीमत है करीब सवा लाख रुपये

LG ने अपनी प्रीमियम सिग्नेचर सीरीज़ का नया हैंडसेट LG Signature Edition (2018) दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया है। बता दें कि यह बीते साल दिसंबर में लॉन्च किए गए Signature Edition डिवाइस का अपग्रेड है।

LG Signature Edition (2018) की कीमत है करीब सवा लाख रुपये
ख़ास बातें
  • एलजी सिग्नेचर एडिशन (2018) में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो है
  • पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं
  • LG Signature Edition 2018 में दिया गया है स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर
विज्ञापन
LG ने अपनी प्रीमियम सिग्नेचर सीरीज़ का नया हैंडसेट LG Signature Edition (2018) दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया है। बता दें कि यह बीते साल दिसंबर में लॉन्च किए गए Signature Edition डिवाइस का अपग्रेड है। नया वेरिएंट प्रीमियम स्पेसिफिकेशन, डुअल रियर कैमरा सेटअप और स्लीक डिज़ाइन के साथ आता है। यूज़र चाहें तो एलजी के इस फोन के पिछले हिस्से पर अपना नाम भी लिखवा सकते हैं। यह सुविधा पहले एलजी सिग्नेचर एडिशन फोन में भी दी गई थी।
 

LG Signature Edition (2018) की कीमत, रिलीज़ की तारीख

LG Signature Edition 2018 की कीमत 1,999,800 कोरियाई वॉन (करीब 1,23,000 रुपये) है। दक्षिण कोरियाई मार्केट में इस फोन की बिक्री 13 अगस्त से शुरू होगी। फोन के साथ एलजी की ओर से Bang & Olufsen Beoplay H9i हेडफोन भी मुफ्त में दिया जा रहा है जो मार्केट में 700,000 कोरियाई वॉन (करीब 43,000 रुपये) में बेचा जाता है।
 

LG Signature Edition (2018) डिज़ाइन

एलजी सिग्नेचर एडिशन (2018) में मेटल के किनारे हैं और पिछले हिस्से पर ज़रकॉनियम सेरामिक का इस्तेमाल हुआ है ताकि खरोंच के निशान ना पड़ें। डिवाइस के टॉप व बॉटम पर बेज़ल है और फिंगरप्रिंट सेंसर को पिछले हिस्से पर जगह मिली है। रियर पर डुअल कैमरा सेटअप है, हॉरीजॉन्टल पोज़ीशन में। 3.5 एमएम ऑडियो जैक टॉप पर है। वॉल्यूम रॉकर को डिवाइस के बायें किनारे पर जगर मिली है।
 

LG Signature Edition (2018) स्पेसिफिकेशन

एलजी सिग्नेचर एडिशन (2018) में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो है जिसके ऊपर एलजी यूएक्स दिया गया है। स्मार्टफोन में 6 इंच का क्वाडएचडी+ (2880x1440 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। जुगलबंदी के लिए 6 जीबी रैम दिए गए हैं। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

पिछले हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के दो कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी सेंसर का अपर्चर एफ/1.6 है। यह 71 डिग्री वाइड एंगल लेंस वाला कैमरा है। सेकेंडरी कैमरा 107 डिग्री सुपर वाइड लेंस के साथ आता है और इसका अपर्चर एफ/1.9 है। रियर हिस्से पर एलईडी फ्लैश भी है। फ्रंट पैनल पर एफ/1.9 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। LG Signature Edition (2018) की बैटरी 3300 एमएएच की है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और वाई-फाई 802.11 एसी शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 151.7x75.4x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  2. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  4. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  5. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  8. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  9. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »