LG Q7, Q7 Plus, Q7 Alpha लॉन्च, जानें इनकी खासियतें

कयासों और दावों के लंबे दौर के बाद LG Q7 को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया। पिछले साल लॉन्च किए गए LG Q6 की तरह एलजी क्यू सीरीज़ के नए हैंडसेट के भी तीन वेरिएंट उतारे गए हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 21 मई 2018 18:01 IST
ख़ास बातें
  • LG Q7, Q7+ और Q7 Plus आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलते हैं
  • इनमें 5.5 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले हैं
  • तीनों ही स्मार्टफोन को भारत में भी लॉन्च किए जाने की है उम्मीद

LG Q7 के तीन वेरिएंट हुए हैं लॉन्च

कयासों और दावों के लंबे दौर के बाद LG Q7 को आखिरकार लॉन्च कर दिया गया। पिछले साल लॉन्च किए गए LG Q6 की तरह एलजी क्यू सीरीज़ के नए हैंडसेट के भी तीन वेरिएंट उतारे गए हैं। ये पतले बेज़ल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित कैमरा फीचर के साथ आते हैं। इन्हें LG Q7, LG Q7+ और LG Q7 Alpha के नाम से जाना जाएगा। ये आर्मी ग्रेड की मेटालिक बॉडी से लैस हैं। फिलहाल, क्यू सीरीज़ के नए हैंडसेट की कीमत का खुलासा नहीं किया गया था। हालांकि, LG ने पुष्टि कर दी है कि इन हैंडसेट को अगले महीने की शुरुआत में यूरोप के चुनिंदा मार्केट में उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद उत्तरी अमेरिका,  दक्षिणी अमेरिका और एशिया में लाया जाएगा।
 

LG Q7, Q7+ और Q7 Alpha फीचर

LG G7 ThinQ की तरह में LG Q7, Q7+ और Q7 Alpha में पोर्ट्रेट मोड, क्यूलेंस, हाई-फाई क्वालिटी ऑडियो और डीटीएस:एक्स 3डी सराउंड साउंड जैसे प्रीमियम फीचर दिए जा रहे हैं। इसमें स्मार्ट रियर की फिंगरप्रिंट सेंसर है जो कैमरा शटर बटन का काम करेगा।। इसके अलावा यूज़र इससे स्क्रीनशॉट कैपचर कर पाएंगे और नोटिफिकेशन बार को भी नियंत्रित करना संभव होगा। इसके अलावा एलजी क्यू7+ में हाई-फाई क्वाड डीएसी है जो अच्छा क्वालिटी वाले ईयरफोन के साथ काम करता है। LG Q7 के तीनों हैंडसेट वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं, यानी इन्हें आईपी68 की रेटिंग मिली है। LG Q7 और Q7+ स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट कलर में मिलेगा। वहीं, एलजी क्यू7 अल्फा को ब्लू रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 

LG Q7, Q7+ और Q7 Alpha स्पेसिफिकेशन

LG Q7, Q7+ और Q7 Plus आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलते हैं। इनमें 5.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले हैं। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है और पिक्सल डेनसिटी 442 पिक्सल प्रति इंच। इनके अंदर ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। क्लॉक स्पीड संभवतः 1.5  गीगाहर्ट्ज़ या 1.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी। चिपसेट के साथ एलजी क्यू7 और एलजी  क्यू7 अल्फा में 3 जीबी रैम दिया जाएगा। वहीं, एलजी क्यू7 प्लस में 4 जीबी रैम होगा। LG Q7 और Q7 Alpha में पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे हैं। क्यू7 प्लस में 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। LG Q7 और Q7+ के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा या वाइड एंगल लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर, जो मार्केट पर निर्भर करेगा। दूसरी तरफ, LG Q7 Alpha के फ्रंट पैनल पर सुपर वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

एलजी क्यू7 और क्यू7 अल्फा की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी। एलजी क्यू7+ की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी। तीनों ही हैंडसेट में यूज़र 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी-टाइप सी शामिल हैं। स्मार्टफोन 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आएंगे जो क्वालकॉम की फास्ट चार्जिंग तकनीक को सपोर्ट करेंगे। इनका डाइमेंशन 143.8x69.3x8.4 मिलीमीटर है और वज़न 145 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.