LG Q51 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी है इसमें

LG Q51 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। यह एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा आपको 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर भी मिलेगा।

LG Q51 लॉन्च, तीन रियर कैमरे और 4,000 एमएएच बैटरी है इसमें
ख़ास बातें
  • एलजी क्यू51 को अभी एलजी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है
  • LG Q51 को भारत में लॉन्च करने की अभी जानकारी नहीं
  • एलजी क्यू51 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं
विज्ञापन
LG ने अपनी 'Q' सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी के नए हैंडसेट LG Q51 को दक्षिण कोरिया में लॉन्च किया गया है। इसके बारे में किफायती होने का दावा है। एलजी का यह स्मार्टफोन 6.5 इंच के फुल-विज़न डिस्प्ले के साथ आता है, लेकिन इसके बेज़ल्स थोड़े मोटे हैं। एलजी क्यू51 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। आगे की तरफ सिर्फ एक कैमरा है जिसे नॉच में जगह मिली है। एलजी क्यू51 स्मार्टफोन को फ्रोज़न व्हाइट और मूनलाइट टाइटेनियम रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
 

LG Q51 price and availability

LG Q51 की कीमत KRW 317,000 (लगभग 18,700 रुपये) है। LG का यह फोन फिलहाल उसके घरेलू मार्केट में ही उपलब्ध है। इसे भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 

LG Q51 specifications

एलजी क्यू51 को अभी एलजी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। LG Q51 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। यह एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसके अलावा आपको 2.0 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर प्रोसेसर भी मिलेगा। हालांकि, इसके मॉडल नंबर की जानकारी अभी नहीं दी गई है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह बताया गया है कि यह मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है। लिस्टिंग में फोन का सिर्फ एक वेरिएंट होने की जानकारी दी गई है वो है 3 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज। इस वेरिएंट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

कैमरे की बात करें तो एलजी क्यू51 में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसमें अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है। साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मौज़ूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की ज़िम्मेदारी 13 मेगापिक्सल के कैमरे पर होगी।

कनेक्टिविटी के लिए एलजी क्यू51 में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और यूसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग दिया गया है। इसके अलावा इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो आपको फोन के पिछले हिस्से पर मिलेगा। बैटरी 4,000 एमएएच है। लिस्टिंग के मुताबिक, इस फोन में स्टीरियो स्पीकर और 7.1 चैनल डीटीएसx3डी स्टेरो साउंड भी मिलेगा। एलजी क्यू51 में गूगल असिस्टेंट बटन फोन की बाईं तरफ दिया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसAndroid
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Q51, LG Q51 Price, LG Q51 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 300W चार्जिंग, 24000mAh बैटरी वाला पारदर्शी पावर बैंक! Sharge 300 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 60 Pro खरीदें Rs 10500 से ज्यादा सस्ता! मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. Infinix Note 60 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8400 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत के रिटेल मार्केट में बढ़ेगी Apple की मौजूदगी, मुंबई में जल्द खुलेगा दूसरा स्टोर
  5. 144Hz डिस्प्ले के साथ भारत में लॉन्च हुए BenQ के लेटेस्ट मॉनिटर, शुरुआती कीमत Rs 10 हजार से कम!
  6. Tecno Pova Curve 2 5G vs Poco F7 5G vs Samsung Galaxy A55: 30 हजार की रेंज में कौन बेहतर?
  7. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला सस्ता Airtel प्लान!
  8. Huawei Mate 80 Pro में मिलेगा डुअल स्पेस रिंग डिजाइन, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Nothing Phone (4a) में होगी 12GB रैम, Snapdragon 7s Gen 4 चिप! गीकबेंच में खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »