LG के आगामी फोन नए 3D आर्क डिज़ाइन के साथ होंगे लॉन्च

LG का कहना है कि 3डी आर्क डिज़ाइन में डिस्प्ले और पीछे के किनारों को एक समान रूप से घुमाव दिया जाएगा है, जिससे इस डिज़ाइन के साथ आने वाले आगामी फोन पिछले एलजी फोन की तुलना में हाथ में अच्छा अनुभव देंगे।

LG के आगामी फोन नए 3D आर्क डिज़ाइन के साथ होंगे लॉन्च

LG अपनी G Series को छोड़ 15 मई को एक बिल्कुल नई सीरीज़ लॉन्च कर सकती है

ख़ास बातें
  • LG का दावा, आगामी फोन देखने से लेकर छूने तक में होंगे बेहतरीन
  • 3D आर्क डिज़ाइन देखने में होगा आकर्षक
  • आगामी एलजी फोन में रेनड्रॉप स्टाइल में सेट होगा बैक कैमरा
विज्ञापन
LG ने घोषणा की है कि कंपनी अपने आगामी स्मार्टफोन के लिए एक नए डिज़ाइन पर काम कर रही है। आगामी स्मार्टफोन के नाम का खुलासा किए बिना कंपनी ने एक बयान में कहा कि नए डिज़ाइन में "रेनड्रॉप" कैमरा और "फ्रंट-बैक में एक समान कर्व" शामिल होगा। यह भी बताया गया है कि दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी अपनी 'G' सीरीज़ प्रीमियम स्मार्टफोन्स को छोड़ अब 15 मई को एक नई लाइनअप का खुलासा करेगी।

LG ने बयान में आगे यह भी कहा कि अगले स्मार्टफोन के साथ एक नया डिज़ाइन एलिमेंट पेश किया जाएगा। कंपनी ने इस डिज़ाइन का नाम "3D आर्क डिजाइन" रखा है।

एलजी ने बयान में इस "3डी आर्क डिज़ाइन" के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा कि इस डिज़ाइन में डिस्प्ले और पीछे के किनारों को एक समान रूप से घुमाव दिया जाएगा है, जिससे इस डिज़ाइन के साथ आने वाले आगामी फोन पिछले एलजी फोन की तुलना में हाथ में अच्छा अनुभव देंगे।

एलजी यह भी कहती है कि "3D Ark Design" का मतलब है कि कंपनी के आगामी LG स्मार्टफोन में किनारे शार्प नहीं होंगे इनमें सटीक धुमाव होगा, जिससे यह न केवल देखने में आकर्षित होंगे, बल्कि छूने में भी अच्छा अनुभव देंगे।

कंपनी द्वारा जारी किए गए स्केच में प्रोटोटाइप स्मार्टफोन के बैक पैनल के ऊपरी-बायें कोने पर, हम वर्टिकली सेट किए गए तीन रियर कैमरें और एक एलईडी  फ्लैश लाइट को देख सकते हैं। इन कैमरा को इस तरह सेट किया गया है कि यह बारिश की बूंदों के समान लग रहे हैं। इनमें सबसे बड़े आकार का कैमरा सबसे ऊपर है और उसके नीचे छोटा आकार का कैमरा और इस तरह सबसे नीचे छोटी एलईडी लाइट है।

हमने यह भी देखा कि इसमें कर्व हुए कॉर्नर ऐज OnePlus 7T Pro के समान है। कंपनी ने फ्रंट पैनल के एक हिस्से का भी खुलासा किया है, हालांकि हमें इसमें किसी प्रकार की नॉच नहीं दिखाई देती। इसके अलावा प्रोटोटाइप फोन पर पावर बटन, फिंगरप्रिंट सेंसर और वॉल्यूम रॉकर भी नहीं थे।

हाल ही में सामने आई कई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि एलजी अपनी G-Series के स्मार्टफोन को खत्म कर 15 मई को एक बिल्कुल नई स्मार्टफोन सीरीज़ लॉन्च करने की योजना बना रही है। यह भी अनुमान लगाया गया था कि कंपनी इस नई सीरीज़ के स्मार्टफोन पर 5G सपोर्ट और क्वालकॉम 7-सीरीज़ चिपसेट भी देगी।

यदि LG अगले महीने नए स्मार्टफोन्स सीरीज़ को नए डिज़ाइन के साथ लॉन्च करती है, तो कंपनी इससे सैमसंग जैसे ब्रांडों को कड़ी प्रतिस्पर्धा देने की भी उम्मीद ज़रूर कर रही होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Smartphone, LG Smartphones, LG smartphones 2020
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »