एलजी के4, के5, के8 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे भविष्य में

एलजी के4, के5, के8 स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे भविष्य में
विज्ञापन
एलजी ने मंगलवार को हाल में लॉन्च किए अपने के-सीरीज स्मार्टफोन के पूरे लाइनअप की जानकारी दी। कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि भविष्य में इस सीरीज़ के तहत नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे। एलजी ने पिछले हफ्ते सीईएस 2016 ट्रेड शो के दौरान अपने के10 और के7 स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था।

एलजी मोबाइल के फेसबुक पेज पर एलजी के4, एलजी के5, एलजी के7, एलजी के8 और एलजी के10 की तस्वीर पोस्ट की गई है। कंपनी ने अभी इन स्मार्टफोन के बारे में विस्तृत जानकारी दी है, फिलहाल हमें तो सिर्फ के10 और के7 के बारे में ही पता है।

पोस्ट में लिखा गया है, ''एलजी के नए किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन के10 और के7 के डिजाइन व कैमरा फ़ीचर में सबसे बेहतरीन हैं। इनका ग्लॉसी पेबल डिज़ाइन बेहतर ग्रिप देने का काम करता है।''

इस हफ्ते की शुरुआत में एलजी के10 और एलजी के7 के आधिकारिक प्रोमो वीडियो में एलजी के4 की भी झलक मिली थी। वीडियो से इतना तो साफ है कि के4 का डिस्प्ले के7 और के10 की तुलना में छोटा है जो क्रमशः 5 और 5.3 इंच के स्क्रीन के साथ आएंगे।

सीईएस ट्रे़ड शो के दौरान कंपनी ने बताया था कि नया के-सीरीज, एल-सीरीज के आगे का वर्ज़न है। दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने अपने के10 और के7 स्मार्टफोन की ग्लॉसी पेबल डिजाइन, फोटोग्राफी क्षमता और हाई-एंड डिवाइस से लिए गए 'प्रीमियम यूएक्स' फ़ीचर की तारीफ की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  2. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  3. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  4. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  5. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  6. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  7. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  8. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  9. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  10. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »