एलजी ने लॉन्च किया बजट स्मार्टफोन के3, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 जून 2016 11:26 IST
एलजी ने के-सीरीज में अपना नया बजट स्मार्टफोन के3 लॉन्च कर दिया है। 80 डॉलर (करीब 5,500 रुपये) की कीमत वाला यह स्मार्टफोन अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 4जी कनेक्टिविटी के साथ आने वाला एलजी के3 ब्लैक कलर वेरिएंट में बूस्ट मोबाइल और वर्जिन मोबाइल से खरीदा जा सकता है।

एलजी के इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच (480x854 पिक्सल) एफडब्ल्यूवीजीए आईपीएस टचस्क्रीन डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 210 प्रोसेसर है। एलजी के इस फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एलजी के इस स्मार्टफोन में फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर फेसिंग कैमरा है जो फ्रंट फेसिंग फंक्शन के साथ आता है। फोन में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में 1940 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। बैटरी के 14 घंटे तक का टॉकटाइम देने का दावा किया गया है।

4जी के अलावा इस स्मार्टफोन में 3जी वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिए गए हैं।
Advertisement

एलजी ने हाल ही में अपनी एक्स सीरीज का विस्तार करते हुए एलजी एक्स पावर, एक्स स्टाइल, एक्स मैक्स और एक्स मैक स्मार्टफोन पेश किए थे। फिलहाल इन स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन एलजी का कहना है कि इन स्मार्टफोन को अगले महीने से दुनिया भर के विभिन्न बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा। अलग-अलग बाजारों में फोन की कीमत टैक्स के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है।
Advertisement

एलजी एक्स पावर की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 4100 एमएएच की बैटरी है जबकि एलजी एक्स स्टाइल को स्लीक डिजाइन और लुक के साथ पेश किया गया है। एलजी मैक में क्वाडएचडी आईपीएस क्वांटम डिस्प्ले के साथ आने की खबरे हैं। वहीं एलजी मैक्स स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lg, Lg k3, Lg k3 specification, Lg k3 price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  6. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale LIVE: ₹15,999 में Redmi 15C Prime Edition, गेमर्स के लिए iQOO 15R पर डील
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.