LG K3 (2017) और K4 (2017) भारत में बुधवार को हो सकते हैं लॉन्च

एलजी इंडिया ने बुधवार को आयोजित किए जाने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं। इस इवेंट में कंपनी द्वारा नए के-सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह इवेंट इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस 2017 में आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2017 15:43 IST
ख़ास बातें
  • एलजी ने बुधवार को होने वाले इवेंट के लिए इनवाइट भेज दिए हैं
  • कंपनी इस इवेंट में एलजी के3 और के4 2017 लॉन्च कर सकती है
  • लॉन्च इनवाइट से इवेंट में के-सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च होने का पता चलता है
एलजी इंडिया ने बुधवार को आयोजित किए जाने वाले इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेजना शुरू कर दिए हैं। इस इवेंट में कंपनी द्वारा नए के-सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह इवेंट इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस 2017 में आयोजित किया जाएगा। लॉन्च इवेंट में कंपनी ने स्पष्ट तौर पर "K" अक्षर लिखा है जिससे पता चलता है कि कंपनी इस इवेंट में नई के-सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि एलजी बुधवार को नया के3 या के4 स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

2017 की शुरुआत में, एलजी ने अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार के लिए के-सीरीज़ के चार स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। हालांकि भारतीय बाज़ार में अभी तक एलजी के8 और एलजी के10 2017 एडिशन ही लॉन्च हुए हैं। ऐसी संभावना है कि एलजी इसी इवेंट एलजी के-सीरीज़ के दोनों स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है।

अगस्त में लॉन्च हुआ एलजी के-सीरीज़ हैंडसेट एलजी के8 (2017) की कीमत 11,000 रुपये है। इसके अलावा इसी साल फरवरी में लॉन्च हुआ एलजी के10 (2017) की कीमत 13,990 रुपये है। एलजी के3 (2017) और एलजी के4 (2017) स्मार्टफोन को सबसे पहले सीईएस 2017 में लॉन्च किया गया था। उस समय इन दोनों फोन की कीमत का ऐलान नहीं किया गया था।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो एलजी के3 (2017) में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 एमएसएम8909 प्रोसेसर व 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले एलजी के3 (2017) में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगपिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। फोन का डाइमेंशन 133.9x69.7x9.4 मिलीमीटर और वज़न 132 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई के अलावा  3जी, जीपीआरएस/एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इस फोन में 2100 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है। यह फोन मैटेलिक टाइटन और पिंक गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।  
Advertisement

एलजी के4 (2017) में 5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 196 पीपीआई है।. इस फोन में एलजी के3 वाला ही प्रोसेसर है। एलजी के4 (2017) में 1 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम और 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। इस फोन में 5 मेगपिक्सल फ्रंट व रियर कैमरा है। इस हैंडसेट में 2500 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है और यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। के4 का डाइमेंशन 144.7x72.6x7.9 मिलीमीटर और वज़न 135 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, जीपीआरएस/एज, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और माइक्रो यूएसबी जैसे विकल्प हैं। एलजी के4 टाइटन और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Mobiles, LG K3, LG K4, LG K3 2017, LG K4 2017

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.