LG G8 ThinQ की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरों की मिली झलक

LG G8 ThinQ की एक नई तस्वीर लीक हुई है जिसमें हैंडसेट को हर एंगल से दर्शाया गया है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 13 फरवरी 2019 13:12 IST
ख़ास बातें
  • LG G8 ThinQ में हो सकता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर
  • डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है LG G8 ThinQ
  • 3डी टाइम-ऑफ-फ्लाइट (ToF) सेल्फी कैमरा हो सकता है LG G8 ThinQ में

LG G8 ThinQ की तस्वीर लीक, दो रियर कैमरों की मिली झलक

हैंडसेट निर्माता कंपनी LG के आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन LG G8 ThinQ से संबंधित अब तक कई रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) लीक हो चुके हैं। अब हाल ही में LG G8 ThinQ की एक नई तस्वीर लीक हुई है जिसमें हैंडसेट को हर एंगल से दर्शाया गया है। लीक हुई तस्वीर में फोन के पिछले हिस्से पर फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप नजर आ रहा है।

LG G8 ThinQ की इस लेटेस्ट तस्वीर को टिप्स्टर Evan Blass (aka @evleaks) द्वारा लीक किया गया है। तस्वीर के अलावा LG ब्रांड के आगामी फोन के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन का जिक्र ट्वीट के जरिए नहीं किया गया है। लीक हुई तस्वीर में हैंडसेट का ब्लैक वेरिएंट दिख रहा है लेकिन फोन के किनारों पर मेटालिक फ्रेम का इस्तेमाल हुआ है। हाल ही में लीक हुई ये तस्वीरें कुछ समय पहले सामने आई तस्वीरों से मिलती जुलती हैं, लेकिन पिछले माह LG G8 ThinQ के ब्लू वेरिएंट की झलक देखने को मिली थी।
Advertisement
 

Photo Credit: Twitter/ Evan Blass

पिछले माह सामने आई रिपोर्ट में कहा गया था कि एलजी जी8 थिंक स्मार्टफोन में 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक मौजूद होगा। कंपनी पहले ही इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि LG G8 ThinQ में बेहतर फेस रिकॉग्निशन के लिए 3डी टाइम-ऑफ-फ्लाइट (ToF) सेल्फी कैमरा का इस्तेमाल किया जाएगा।

एलजी जी8 थिंक स्मार्टफोन में जान फूंकने के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी जी जा सकती है। रिपोर्ट में हालांकि, इस बात का जिक्र नहीं था कि यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगी या नहीं। हैंडसेट में 6.1 इंच का डिस्प्ले और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो हो सकता है।
Advertisement

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलजी ने 24 फरवरी को बार्सिलोना में इवेंट का आयोजन किया है। इवेंट के दौरान LG V50 ThinQ 5G के साथ LG G8 ThinQ को भी लॉन्च किया जा सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG, LG G8 ThinQ, LG G8, MWC, MWC 2019
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  7. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  3. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  5. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  6. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  9. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  10. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.