एलजी जी5 में होंगे टिकर डिस्प्ले और दो रियर कैमरेः रिपोर्ट

एलजी जी5 में होंगे टिकर डिस्प्ले और दो रियर कैमरेः रिपोर्ट
विज्ञापन
एलजी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 के बारे में नई जानकारियां सामने आई हैं। दावा किया गया है कि यह हैंडसेट सेकेंडरी डिस्प्ले (दो डिस्प्ले) से लैस होगा।

लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, एलजी जी5 मेटल बॉडी वाला स्मार्टफोन होगा, जैसा कि हमें हाल ही में लॉन्च किए गए एलजी वी10 में देखने को मिला। बनावट के अलावा जी5 में सेकेंडरी डिस्प्ले होने की बात सामने आई है। यह एलजी वी10 में मौजूद टिकर डिस्प्ले जैसा ही होगा।

वेंचर बीट ने एलजी की योजना की जानकारी रखने वाले एक शख्स के हवाले से लिखा है कि जी5 में 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले होगा। याद रहे कि एलजी जी4 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। जी5 में 'मैजिक स्लॉट' होने की जानकारी सामने आई है, यह किसी हार्डवेयर एक्सपेंशन से संबंधित होगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि टिकर डिस्प्ले का स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 160x1040 पिक्सल है। दावा किया गया है कि सेकेंडरी डिस्प्ले 2016 में लॉन्च किए जाने वाले एलजी हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत होगी।

अन्य फ़ीचर में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, 3 जीबी के रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज होने की जानकारी सामने आई है। एलजी जी5 डुअल कैमरे के साथ आएगा। वी10 में डुअल कैमरा सेटअप का इस्तेमाल अगले हिस्से में किया गया है, जबकि एलजी जी5 में यह रियर हिस्से में होगा। एक पुरानी रिपोर्ट में भी जी5 में डुअल-कैमरा सेटअप होने की जानकारी दी गई थी। जी5 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है।

नई रिपोर्ट से जी5 के रियर पैनल पर कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होने की भी जानकारी सामने आई है। वैसे तो इंटरनेट पर एलजी जी5 में रेटिना स्कैनर की मौजूदगी को लेकर भी दावे किए गए हैं, लेकिन ताजा रिपोर्ट में इसका ज़िक्र नहीं है। जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी होगी जो जी4 में मौजूद 3000 एमएएच की तुलना में थोड़ी छोटी है।

रिपोर्ट में एलजी जी5 को 2016 की पहली तिमाही में लॉन्च किए जाने अनुमान लगाया गया है। याद रहे कि एलजी जी4 को इस साल अप्रैल महीने में पेश किया गया था।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  2. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
  3. स्मार्टफोन मार्केट में जल्द होगी Karbonn Mobiles की वापसी, Karbonn Rebel 5G के लॉन्च की तैयारी
  4. Motorola के नए वाइड-फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में गेमिंग के लिए मिलेगा एक्टिव कूलिंग सिस्टम
  6. SBI डाटा लीक, क्या हुआ और कैसा डाटा था, अकाउंट है तो क्या करना चाहिए?
  7. Honor WIN 2 हुआ लॉन्च, 10100mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  9. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »