• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी जी5 एसई थोड़ी देर के लिए कंपनी की साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

एलजी जी5 एसई थोड़ी देर के लिए कंपनी की साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

एलजी जी5 एसई थोड़ी देर के लिए कंपनी की साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि दक्षिण कोरिया की टेक्नोलॉजी कंपनी एलजी ने जी5 स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद इस सीरीज के नए वेरिएंट एलजी जी5 एसई को पेश करने की तैयारी कर ली है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की रूसी वेबसाइट पर तस्वीर और स्पेसिफिकेशन के साथ लिस्ट किया गया था। हालांकि थोड़ी देर बाद इसे हटा लिया गया।

एलजी जी5 एसई (एलजी एच845) स्मार्टफोन एलजी जी5 का कमज़ोर वेरिेएंट है। इसे लेटिन अमेरिका, चीन और अन्य क्षेत्रों में उपलब्ध कराया जाएगा। अभी तो इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह साफ है कि कीमत जी5 से हर हाल में कम होगी।

एलजी जी5 एसई और एलजी जी5 के बीच मुख्य अंतर प्रोसेसर का है। जी5 एसई थोड़े कमज़ोर प्रोसेसर से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट दिया गया है जबकि जी5 स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस है। नए हैंडसेट में 1 जीबी रैम कम है। यह 4जी एलटीई कनेक्टिविटी से भी लैस नहीं है। हालांकि यह चौंकाने वाला लगता है क्योंकि स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है। इसके बाकी स्पेसिफिकेशन एलजी जी5 वाले ही हैं। संभव है कि रूस के अलावा अन्य क्षेत्रों में एलजी जी5 का 4जी वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा।

एलजी जी5 एसई एक डुअल सिम 3जी फोन है। इसमें 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्प्ले (1440x2560 पिक्सल) है जो ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले तकनीक से लैस है। यूज़र ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की मदद से बिना फोन अनलॉक किए समय, नोटिफिकेशन और बैटरी की जानकारी हासिल कर पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (2 टीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

अब बात कैमरा सेटअप की। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एलजी जी5 एसई को पावर देने का काम करेगी 2800 एमएएच की बैटरी, जो क्विक चार्ज़ 3.0 को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन गोल्ड, पिंक और टाइटेनियम कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

याद रहे कि कंपनी ने अपने एलजी जी5 स्मार्टफोन को भारत में अगली तिमाही में लॉन्च करने की जानकारी दी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG G5 SE, LG G5 SE Specifications, LG Mobiles, LG Phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »