एलजी जी5 का अलग प्रोसेसर वाला वेरिएंट है एलजी जी5 एसई, चुनिंदा मार्केट में होगा लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 12:01 IST
जब से एलजी ने दक्षिण कोरिया में 'जी5 एसई' के लिए ट्रेडमार्क का आवेदन दिया है तब से एलजी जी5 के कम पावरफुल वेरिएंट को जल्द ही लॉन्च किए जाने के कयास लगाए जाते रहे हैं। अब दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने इन सारे कयासों पर विराम लगाते हुए यह पुष्टि की है कि एलजी जी5 एसई उसके जी5 फ्लैगशिप हैंडसेट का ही एक वेरिएंट है जो ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट से लैस है।

एलजी ने एंड्रॉयड अथॉरिटी को जानकारी दी कि एलजी जी5 एसई स्मार्टफोन एलजी जी5 ही है। यह चुनिंदा मार्केट के लिए है। ऐसा लगता है कि एलजी ने एचटीसी की रणनीति अपनाने की तैयारी में है। गौरतलब है कि एचटीसी ने मंगलवार को एचटीसी 10 और एचटीसी 10 लाइफस्टाइल पेश किए थे। दोनों ही हैंडसेट अलग-अलग मार्केट के लिए हैं। अमेरिका में लॉन्च किया गया एचटीसी 10 स्मार्टफोन क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट से लैस है जबकि एचटीसी 10 लाइफस्टाइल ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट के साथ आता है।

जी5 और जी5 एसई वेरिएंट में और कौन-कौन से अंतर हैं, यह तो एलजी द्वारा जी5 एसई को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने के बाद ही पता चल पाएगा।

फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में (1440x2560 पिक्सल) ऑलवेज ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस 5.3 इंच का क्यूएचडी डिस्पले है। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले की मदद से यूजर टाइम, डेट और बैटरी स्टेटस जैसे नोटिफिकेशन आसानी से बिना फोन टच किये ही जान सकते हैं। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में चार जीबी का रैम है। 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

एलजी जी5 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। एक कैमरे में 78 डिग्री स्टैंडर्ड लेंस और दूसरे में 135 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। किसी स्मार्टफोन में यह अब तक का सबसे वाइड लेंस है। एलजी के मुताबिक, वाइड एंगल लेंस की मदद से यूजर पहले से ज्यादा लैंडस्केप, ऊंची बिल्डिंग और बिना अपनी जगह से हिले सब्जेक्ट को आसानी से कैप्चर कर सकता है। फोन के अगले हिस्से में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एलजी जी5 में क्विक चार्ज 3.0 तकनीक के साथ 2800 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG G5, LG G5 SE, LG G5 SE Specifications, LG Mobiles
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.