एलजी जी5 का भी 'एसई' वेरिएंट? कंपनी ने ट्रेडमार्क के लिए दिया आवेदन

एलजी जी5 का भी 'एसई' वेरिएंट? कंपनी ने ट्रेडमार्क के लिए दिया आवेदन
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि एलजी ने आईफोन एसई स्मार्टफोन को चुनौती देने की तैयारी कर ली है। संभव है कि कंपनी भविष्य में एलजी जी5 एसई स्मार्टफोन लॉन्च करे। इसका खुलासा कोरिया की एक ट्रेडमार्क वेबसाइट ने किया है।

हालांकि, कोरिया की ट्रेडमार्क किपरिस वेबसाइट से पता चला है कि एलजी ने 'जी5 एसई' के ट्रेडमार्क के लिए पिछले साल दिसंबर महीने में आवेदन दिया था। 9टू5गूगल के मुताबिक, एलजी कॉर्प ने एलजी जी5 एसई के ट्रेडमार्क के लिए आईफोन एसई के लॉन्च के बाद भी आवेदन दिया था।

जी5 एसई के पहले ट्रेडमार्क के लिए आवेदन का पिछले साल दिसंबर में दिया गया था। दूसरी तरफ, आईफोन एसई के नाम का खुलासा इस साल जनवरी में हुआ। संभव है कि एलजी ने नाम को लेकर ऐप्पल की नकल ना की हो। हालांकि, ट्रेडमार्क लिस्टिंग को एक इशारा समझा जाए तो हम आने वाले भविष्य में एलजी जी5 एसई स्मार्टफोन के बारे में जल्द ही और सुनेंगे।

इसके अलावा एलजी द्वारा फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी5 के लाइट वर्ज़न पर भी काम करने की जानकारी सामने आ चुकी है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीन की टेलीकम्यूनिकेशन सर्टिफिकेशन ऑथोरिटी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग से हैंडसेट के चुनिंदा स्पेसिफिकेशन और डिजाइन को खुलासा हुआ है जो बहुत हद जी5 जैसा है।

लिस्टिंग के मुताबिक, एलजी जी5 लाइट में 5.3 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल + 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेटअप होगा। हालांकि, इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर की जगह स्नैपड्रैगन  652 का इस्तेमाल किया गया है। और 4 जीबी रैम की जगह 3 जीबी रैम इस स्मार्टफोन का हिस्सा है। गौर करने वाली बात है कि यह प्रोसेसर भी 4के वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, G5 SE, LG, LG G5, LG G5 SE, LG Mobiles, LG Smartphones, Mobiles, Trademark
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »