एलजी जी5 स्मार्टफोन अगली तिमाही तक भारत में होगा लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 फरवरी 2016 10:40 IST
एलजी ने शुक्रवार को अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 के अगली तिमाही में भारत में लॉन्च करने का ऐलान कर दिया। स्मार्टफोन की कार्यक्षमता को बढ़ाने वाले रिमूवेबल बैटरी और मॉड्यूलर डिजाइन के चलते एलजी के इस नए स्मार्टफोन ने पहले ही काफी तारीफ बटोर ली है।

फोन में एक्सपेंडेबल मोड्यूल (जिन्हें एलजी फ्रेंड्स कहा जा रहा है) जैसे कई दूसरे आकर्षक फीचर भी दिये गये हैं। इस मोड्यूल को कैमरे और फोन की बैटरी को बढ़ाने में यूज किया जा सकता है। एलजी कैम प्लस को जी5 में बैटरी स्लॉट के जरिये अटैच किया जा सकता है जिससे फोन में सुविधाजनक ग्रिप मिलती है और डीएसएलआर जैसा आसान कंट्रोल। कंपनी के मुताबिक, एलजी कैम प्लस की मदद से ऑटोफोकस, एक्सपोजर लॉक और पॉवर के लिये फिजिकल बटन, शटर व दूसरे फोटोग्राफी फीचर्स पाये जा सकते हैं। इस मॉड्यूल से फोन को 1200 एमएएच की बैटरी भी मिलती है। बी एंड ओ प्ले मॉड्यूल के साथ हाई-फाई प्लस से एलजी5 में ऑडियो एक्सपीरियंस भी बढ़ जाता है। यह मॉड्यूल 32 बिट और 384 केएचजेड हाई डेफिनेशन ऑडियो प्लेबैक को सपोर्ट करता है।

उम्मीद है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी भारत में भी एलजी 360 वीआर, एलजी 360 कैम, एलजी रोलिंग बॉट, एलजी टोन प्लेटिनम, बी एंड प्लो एच3, एलजी स्मार्ट कंट्रोलर और एलजी फ्रेंड्स मैनेजर प्रदर्शित कर कर सकती है।

एलजी इंडिया के मार्केटिंग हेड अमित गुजराल ने एलजी जी5 के भारत लॉन्च की घोषणा करते वक्त बताया, ''एमडब्ल्यूसी में ग्लोबली लॉन्च हुए एलजी जी5 को लेकर चारों तरफ से आ रही सकारात्मक प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश हैं। कोरिया में किए गए एक सर्वे में एलजी जी5 ने इसके सभी निकट प्रतिद्वंदियों को हराते हुए टॉप किया। हमें उम्मीद है कि यह जल्द ही भारत में भी यूजर के लिए उपलब्ध होगा और इसके बेहद शानदार और अनोखे डिजाइन व फीचर ग्राहकों को खासा पसंद आएंगे। ''
Advertisement


बात की जाए फोन के स्पेसिफिकेशन की तो एलजी जी5 में (1440x2560 पिक्सल) ऑलवेज ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्पले है। ऑलवेज ऑन डिस्पेल की मदद से यूजर टाइम, डेट और बैटरी स्टेटस जैसे नोटिफिकेशन आसानी से बिना फोन टच किये ही जान सकते हैं। फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है।
Advertisement

फोन में चार जीबी का रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

एलजी जी5 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्ल का रियर कैमरा है। एक कैमरे में 78 डिग्री स्टैंडर्ड लेंस और दूसरे में 135 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। किसी में स्मार्टफोन में यह अब तक का सबसे वाइड लेंस है। एलजी के मुताबिक, वाइड एंगल लेंस की मदद से यूजर पहले से ज्यादा लैंडस्केप, ऊंची बिल्डिंग और बिना अपनी जगह से हिले सब्जेक्ट को आसानी से कैप्चर कर सकता है। फोन के अगले हिस्से में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एलजी जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी है।

एलजी जी5 स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, टाइप-सी यूएसबी, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। एलजी जी 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। हैंडसेट सिल्वर, गोल्ड, पिंक और टाइटन कलर में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.