LG G4 और G4 Stylus की कीमत हुई कम

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 7 अगस्त 2015 16:25 IST
त्योहारी सीज़न से पहले एलजी (LG) ने भारत में अपने एलजी जी4 (LG G4) और एलजी जी4 स्टायलस (LG G4 Stylus) स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। कंपनी का फ्लैगशिप डिवाइस G4 का लेदर ब्लैक वेरिएंट 45,000 रुपये और सेरामिक व्हाइट वेरिएंट 40,000 रुपये में मिलेगा। गौरतलब है कि इस डिवाइस को जून महीने में 51,000 रुपये में लॉन्च किया गया था। वहीं, G4 Stylus स्मार्टफोन 21,000 रुपये मिलेगा जबकि इसे 24,990 रुपये में पिछले महीने लॉन्च किया गया था।

LG Mobiles के इंडिया मार्केटिंग हेड अमित गुजराल ने कहा, ''इस फेस्टिव सीज़न में हम कस्टमर्स को खुश होने की एक और वजह देना चाहते थे। हमने अपने G4 और G4 Stylus स्मार्टफोन को मिले शानदार रिस्पॉन्स को देखते हुए इस कटौती का फैसला किया है। हम चाहते हैं और भी कंज्यूमर इन शानदार डिवाइस को इस्तेमाल कर पाएं।''
Advertisement
 

भारत में लॉन्च किए गए LG G4 स्मार्टफोन में डुअल सिम और डुअल LTE सपोर्ट मौजूद है। LG G4 Dual SIM (Dual LTE) के स्पेसिफिकेशन ऑरिजनल LG G4 के जैसे हैं। फर्क सिर्फ एक अतिरिक्त सिम कार्ड स्लॉट का है। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही सिम कार्ड स्लॉट में 4G कनेक्टिविटी के लिए सपोर्ट मौजूद है। LG G4 में 5.5 इंच का Quad-HD (1440x2560) IPS Quantum डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) 538ppi है। इसके अलावा डिवाइस में 1.8GHz Qualcomm Snapdragon 808 hexa-core प्रोसेसर, 3GB का रैम (RAM), 32GB की इनबिल्ट स्टोरेज (2TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट) और 3000mAh की रीमूवेबल बैटरी मौजूद है। हैंडसेट में f/1.8 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का रियर और f/2.0 लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। LG G4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है जिसके ऊपर LG का नया UX 4.0 स्किन मौजूद है।

(यह भी देखें:  LG G4 बनाम LG G4 Stylus)

LG G4 Stylus में 5.7 इंच का HD (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है, जिसकी पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) है 258ppi। हैंडसेट में 1GB का रैम (RAM) है और इनबिल्ट स्टोरेज 8GB की, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। हैंडसेट में 3000mAh की रीमूवेबल बैटरी है।
Advertisement

LG G4 Stylus एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी के LG UX 4.0 UI का इस्तेमाल किया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो स्मार्टफोन में वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.1, NFC, A-GPS, Glonass, माइक्रो-यूएसबी के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट का डाइमेंशन 154.3x79.2x9.6mm है और वजन 163 ग्राम। G4 Stylus स्मार्टफोन के 4G LTE वेरिएंट में 1.2GHz quad-core Qualcomm Snapdragon 400 प्रोसेसर है, जबकि 3G वेरिएंट में 1.4GHz octa-core प्रोसेसर। LTE मॉडल में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.