लेनोवो ज़ूक ज़ेड 2 के स्पेसिफिकेशन, तस्वीरें और कीमत लॉन्च से पहले लीक

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 27 मई 2016 11:09 IST
लेनोवो द्वारा अपने ऑनलाइन ब्रांड ज़ूक का तीसरा स्मार्टफोन मार्केट में उतारे जाने की चर्चा जोरों पर हैं। दरअसल, कंपनी ने पिछले महीने ही ज़ूक ज़ेड2 प्रो स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। अब इसके छोटे और बजट वेरिएंट लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 को 31 मई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

इस बीच ज़ूक ज़ेड2 को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग से हैंडसेट की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले सार्वजनिक हो गए हैं। इसके मुताबिक, ज़ूक ज़ेड 2 में 5 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन टचस्क्रीन, क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3 या 4 जीबी रैम, 32 या 64 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, डुअल-सिम सपोर्ट और 3500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। पता चला है कि इसका डाइमेंशन 140.5 x 69 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न150 ग्राम।
Advertisement
 

यह हैंडसेट ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) होने का दावा किया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में डिस्प्लेके नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।

इससे पहले ज़ूक के सीईओ ने स्मार्टफोन की तस्वीर के साथ-साथ इसके प्रोसेसर के बारे में भी जानकारी साझा की थी। ज़ूक के सीईओ चैंग चेंग ने (वाया गिज़चाइना) अपने वीबो अकाउंट पर लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 हैंडसेट की तस्वीर साझा की। इसके अलावा एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने इस स्मार्टफोन में सैमसंग एक्सेनॉस 8 ऑक्टा 8890 14एम 64-बिट प्रोसेसर होने की पुष्टि भी की। सैमसंग की फ्लैगशिप एस7 सीरीज में भी यही प्रोसेसर दिया गया है। चैंग ने लिखा, ''लेनोवो ज़ेड2 के साथ एक दिन बिताया, एक्सेनॉस 8890 अच्छा रहा। ''
Advertisement

लेकिन कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में इसके क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आने की जानकारी दी गई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि लेनोवो इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Lenovo, Lenovo Zuk Z2, Mobiles, Qualcomm, Samsung, Zuk, Zuk Z2
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  4. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  10. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.