लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 स्मार्टफोन आज हो सकता है लॉन्च

लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 स्मार्टफोन आज हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
लेनोवो के ऑनलाइन ऑन्ली ब्रांड ज़ूक के तीसरे स्मार्टफोन ज़ूक ज़ेड2 को आज लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी द्वारा चीन में पिछले महीने लॉन्च किए गए ज़ूक ज़ेड2 प्रो स्मार्टफोन का छोटा और बजट वेरिएंट है। गौरतलब है कि इस ब्रांड के पहले हैंडसेट ज़ूक ज़ेड1 को पिछले साल अगस्त महीने में चीन लॉन्च किया गया था। और एक साल बाद इसे भारत में पेश किया गया।

जैसा कि आम तौर पर होता रहा है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर कई बार लीक हो चुके हैं। लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 की तस्वीरें भी सार्वजनिक हो चुकी हैं। हाल ही में ज़ूक ज़ेड2 को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था। लिस्टिंग के मुताबिक, ज़ूक ज़ेड 2 में 5 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन टचस्क्रीन, क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर, 3 या 4 जीबी रैम, 32 या 64 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, डुअल-सिम सपोर्ट और 3500 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। पता चला है कि इसका डाइमेंशन 140.5 x 69 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न150 ग्राम।

यह हैंडसेट ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। इसकी कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) होने का दावा किया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में डिस्प्लेके नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।
 
lenovo-zuk-z2-teena-listing

इससे पहले ज़ूक के सीईओ ने स्मार्टफोन की तस्वीर के साथ-साथ इसके प्रोसेसर के बारे में भी जानकारी साझा की थी। ज़ूक के सीईओ चैंग चेंग ने (वाया गिज़चाइना) अपने वीबो अकाउंट पर लेनोवो ज़ूक ज़ेड2 हैंडसेट की तस्वीर साझा की। इसके अलावा एक दूसरी पोस्ट में उन्होंने इस स्मार्टफोन में सैमसंग एक्सेनॉस 8 ऑक्टा 8890 14एम 64-बिट प्रोसेसर होने की पुष्टि भी की। सैमसंग की फ्लैगशिप एस7 सीरीज में भी यही प्रोसेसर दिया गया है। चैंग ने लिखा, ''लेनोवो ज़ेड2 के साथ एक दिन बिताया, एक्सेनॉस 8890 अच्छा रहा। ''

लेकिन कंपनी द्वारा भेजे गए मीडिया इनवाइट में इसके क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के साथ आने की जानकारी दी गई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि लेनोवो इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »