Lenovo Zuk Z1 के ग्लोबल वर्ज़न में होगा Cyanogen OS 12.1

Lenovo Zuk Z1 के ग्लोबल वर्ज़न में होगा Cyanogen OS 12.1
विज्ञापन
लेनेवो (Lenovo) के ज़ूक ज़ेड1 (Zuk Z1) स्मार्टफोन का इंटरनेशल वेरिएंट सायनोजेन ओएस 12.1 (Cyanogen OS 12.1) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस हैंडसेट को महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। चीन वाले वर्ज़न में एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम के ऊपर कंपनी ने अपने ZIUI स्किन का इस्तेमाल किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को Google+ पेज पोस्ट किया, "ZUK के Z1 स्मार्टफोन के इंटरनेशनल वेरिएंट का ऑपरेटिंग सिस्टम बनने पर Cyanogen उत्साहित है।'' इस पोस्ट के जरिए Z1 के ग्लोबल लॉन्च की तारीख का भी पता चला। पोस्ट लिखा गया है, "Z1 के लिए अक्टूबर महीने तक का इंतज़ार कीजिए!" दावा किया गया है कि चीनी मार्केट में मात्र 1 हफ्ते के अंदर इस स्मार्टफोन के लिए 2 मिलियन ज्यादा की प्री-ऑर्डर बुकिंग हुई है।

यह Cyanogen के लिए तीसरी बड़ी ओएस पार्टनरशिप है। इससे पहले OnePlus और Micromax के डिवाइस इस ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ चुके हैं।

ये तो बात हुई सॉफ्टवेयर की। जहां तक Zuk Z1 के इंटरनेशलन वर्ज़न के हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन का सवाल है तो यह चीन वाले वर्ज़न जैसा ही रहेगा।

आपको बता दें कि Lenovo का Zuk Z1 स्मार्टफोन CNY 1,799 (करीब 18,250 रुपये) में मिलेगा। Zuk Z1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है। इसके फ्रंट पैनल में होम बटन दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि Z1 स्मार्टफोन में मौजूद होम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी काम करेगा। डिवाइस 2.5GHZ Qualcomm Snapdragon 801 प्रोसेसर के साथ आएगा। हैंडसेट में 3GB का रैम (RAM) और Adreno 330 GPU भी होगा। डिवाइस डुअल नैनो-सिम कार्ड को सपोर्ट करता है और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64GB है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। डिवाइस में 4100mAh की बैटरी है।

स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरे में Sony का सेंसर (IMX214) और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) मौजूद है। यह एक और फीचर है जो आम तौर हाई-एंड स्मार्टफोन देखने को मिलता है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। डिवाइस में 4100mAh की बैटरी है। डिवाइस के व्हाइट और ग्रे कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। Zuk Z1 स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.7x77.3x8.9mm है और वज़न 175 ग्राम।

इस दौरान कंपनी ने एक ऐसा प्रोटोटाइप स्मार्टफोन भी पेश किया जिसका डिस्प्ले पारदर्शी (transparent) है। स्क्रीन पर कोई फ्रेम नहीं है और डिस्प्ले शीशे की तरह पारदर्शी हैं। यह प्रोटोटाइप डिवाइस एक आम स्मार्टफोन की तरह ही काम करता है। इस पर तस्वीरें दिखती हैं। कॉल किया जा सकता है। म्यूजिक प्ले करने के अलावा भी इस डिवाइस से ढेरों काम किए जा सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »