• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lenovo के Zuk ब्रांड के ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की पहली झलक

Lenovo के Zuk ब्रांड के ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की पहली झलक

Lenovo के Zuk ब्रांड के ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन की पहली झलक
विज्ञापन
पिछले हफ्ते लेनेवो (Lenovo) ने अपना ऑनलाइन ब्रांड ज़ूक (Zuk) लॉन्च किया। कंपनी ने इस ब्रांड का पहला स्मार्टफोन ज़ूक जे़ड1 (Zuk Z1) भी चीन में लॉन्च किया है। इस बीच कंपनी ने एक ऐसा स्मार्टफोन पेश किया है जिसका डिस्प्ले पारदर्शी (transparent) है।

चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो (Weibo) पर Z1 के लॉन्च इवेंट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं। इन तस्वीरों में इस ब्रांड का एक ऐसा प्रोटोटाइप स्मार्टफोन दिख रहा है जिसके स्क्रीन पर कोई फ्रेम नहीं है और डिस्प्ले शीशे की तरह पारदर्शी है। यह प्रोटोटाइप डिवाइस एक आम स्मार्टफोन की तरह ही काम करता है। इस पर तस्वीरें दिखती हैं। कॉल किया जा सकता है। म्यूजिक प्ले करने के अलावा भी इस डिवाइस से ढेरों काम किए जा सकते हैं। डिवाइस एंड्रॉयड (Android) जैसे इंटरफेस पर काम करता है।

Zuk के इस प्रोटोटाइप स्मार्टफोन के पारदर्शी डिस्प्ले के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। डिस्प्ले पर एक लड़की की तस्वीर दिख रही है जो हाई पिक्सल डेनसिटी की ओर इशारा करती है। आपको बता दें कि यह एक प्रोटोटाइप स्मार्टफोन है इसलिए यह फिलहाल मार्केट में लॉन्च नहीं होने वाला, कम के कम अगले साल तक तो नहीं ही। इसके अलावा ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले बनाने के लिए जिस टेक्नोलॉजी की जरूरत पड़ती है, वह अभी हर जगह उपलब्ध नहीं है। इस प्रोटोटाइप स्मार्टफोन की खबर सबसे पहले Gizmo China द्वारा दी गई।

Zuk ब्रांड ने अपने ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाले प्रोटोटाइप स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाकर Samsung और LG जैसे कंपनियों की लीग में शामिल हो गया है। दोनों कंपनियां भी पहले फोल्डेबल योउम डिस्प्ले, ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले और बिना फ्रेम डिस्प्ले वाले प्रोटोटाइप स्मार्टफोन पेश कर चुकी हैं।

आपको बता दें कि Lenovo ने पिछले हफ्ते ही अपना 'सिर्फ-ऑनलाइन' बिकने वाला स्मार्टफोन ब्रांड Zuk चीन में लॉन्च किया था। इस ब्रांड का पहला हैंडसेट Z1 CNY 1,799 (करीब 18,250 रुपये) में मिलेगा। Zuk Z1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 pixels) डिस्प्ले है। इसके फ्रंट पैनल में होम बटन दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि Z1 स्मार्टफोन में मौजूद होम बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर के तौर पर भी काम करेगा। डिवाइस 2.5GHZ Qualcomm Snapdragon 801 प्रोसेसर के साथ आएगा। हैंडसेट में 3GB का रैम (RAM) और Adreno 330 GPU भी होगा। डिवाइस डुअल नैनो-सिम कार्ड को सपोर्ट करता है और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64GB है। स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। डिवाइस में 4100mAh की बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »