• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Lenovo Z5 Pro से 1 नवंबर को उठेगा पर्दा, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कैमरा स्लाइडर से हो सकता है लैस

Lenovo Z5 Pro से 1 नवंबर को उठेगा पर्दा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कैमरा स्लाइडर से हो सकता है लैस

चीनी साइट Weibo पर Lenovo Z5 Pro स्मार्टफोन के नए आधिकारिक पोस्टर जारी किए गए हैं। पोस्टर की मदद से पता चला है कि लेनोवो जेड5 प्रो से 1 नवंबर को पर्दा उठेगा। पोस्टर से ना केवल तारीख का बल्कि फोन की अन्य खूबियों का भी संकेत मिला है।

Lenovo Z5 Pro से 1 नवंबर को उठेगा पर्दा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और कैमरा स्लाइडर से हो सकता है लैस

Photo Credit: Weibo

Lenovo Z5 Pro से 1 नवंबर को उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • डुअल सेल्फी कैमरा वाला फोन हो सकता है Lenovo Z5 Pro
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा Lenovo Z5 Pro
  • एक नवंबर को लॉन्च होगा लेनोवो जेड5 प्रो
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Lenovo ने इस साल के शुरुआत में Lenovo Z5 को लॉन्च किया, लेकिन यह फोन ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया। कुछ समय बाद कंपनी के प्रबंधक ने घोषणा की थी कि Lenovo Z5 Pro स्मार्टफोन को 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब हाल ही में कंपनी के VP Chang Cheng ने चीनी साइट Weibo पर नए आधिकारिक पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर की मदद से पता चला है कि लेनोवो जेड5 प्रो से 1 नवंबर को पर्दा उठेगा। पोस्टर से ना केवल तारीख का बल्कि फोन की अन्य खूबियों का भी संकेत मिला है, जैसे कि Lenovo ब्रांड का यह फोन Oppo Find X और Xiaomi Mi Mix 3 की तरह कैमरा स्लाइडर वाला हैंडसेट होगा।

पोस्टर में स्मार्टफोन की आउटलाइन से कैमरा स्लाइडर और नॉच लेस डिस्प्ले होने का इशारा मिल रहा है। एक अन्य पोस्टर भी जारी किया गया है जिसकी मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि कंपनी Lenovo Z5 Pro के फ्रंट पर दो सेल्फी कैमरे दे सकती है। Chang Cheng ने पोस्टर के साथ कैप्शन लिखते हुए बताया कि फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। 

याद करा दें कि Lenovo Z5 के आधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने कई टीजर जारी किए थे। टीजर के जरिए कंपनी ने वादा किया था कि यह फोन नॉच-लेस डिस्प्ले, दमदार बैटरी और 4 टीबी स्टोरेज से लैस होगा। लेकिन लॉन्च के बाद इनमें से कोई भी बात सच साबित नहीं हुई। अब ऐसे में Lenovo Z5 Pro पोस्टर से मिली जानकारी सच होती है या नहीं, ये तो लॉन्च इवेंट के दौरान ही पता चलेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo Z5 Pro, Lenovo Z5 Pro Launch, Lenovo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  2. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  3. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  5. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  6. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  7. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  8. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  9. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  10. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »