Lenovo Z5 Pro का टीजर जारी, दो रियर कैमरों की मिली झलक

Lenovo Z5 के बाद अब कंपनी ने Lenovo Z5 Pro के टीजर को जारी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में सामने आए टीजर पोस्टर से पता चला है कि Lenovo Z5 Pro के बैक पैलन दो रियर कैमरे हो सकते हैं।

Lenovo Z5 Pro का टीजर जारी, दो रियर कैमरों की मिली झलक
ख़ास बातें
  • VP Chang Cheng ने जारी किया टीजर पोस्टर
  • एआई डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है Lenovo Z5 Pro
  • 24 और 16 मेगापिक्सल के दो सेंसर हो सकते हैं लेनोवो जेड5 प्रो में
विज्ञापन
Lenovo Z5 के बाद अब कंपनी ने Lenovo Z5 Pro के टीजर को जारी करना शुरू कर दिया है। लेनोवो द्वारा कुछ समय पहले जारी किए टीजर से इस बात का संकेत मिला था कि लेनोवो जेड5 प्रो कैमरा स्लाइडर और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। अब हाल ही में सामने आए टीजर पोस्टर से पता चला है कि Lenovo Z5 Pro के बैक पैलन दो रियर कैमरे हो सकते हैं। नए टीजर पोस्टर को VP Chang Cheng द्वारा जारी किया गया है। पोस्टर से पता चलता है कि फोटोग्राफी के लिए Lenovo Z5 Pro के बैक पैनल पर 24 मेगापिक्सल का और दूसरा 16 मेगापिक्सल का सेंसर रहेगा। बता दें कि ये सेंसर एआई सपोर्ट के साथ आएंगे।

Cheng द्वारा नए टीजर पोस्टर को चीनी साइट Weibo पर जारी किया गया है। पोस्टर इस बात का संकेत दे रहा है कि लेनोवो जेड5 प्रो लो-लाइट फोटोग्राफी करने में सक्षम होगा। Lenovo Z5 Pro में यूजर को एआई सुपर नाइट मोड और एआई वीडियो सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। यदि आप पोस्टर को ध्यान से देखें तो आपको पता चलेगा कि स्पीकर के दोनों तरफ डुअल फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
 
r60lrb9g

Photo Credit: Weibo

Cheng ने दावा किया है कि लेनोवो जेड5 प्रो में अब तक का सबसे एडवांस कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। लेनोवो 1 नवंबर को Lenovo Z5 Pro को लॉन्च करेगी। आधिकारिक लॉन्च से पहले कुछ भी कहना मुश्किल होगा। याद करा दें कि कंपनी के प्रबंधक ने कहा कि जेज5 प्रो के 1 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo Z5 Pro, Lenovo Z5 Pro Specifications, Lenovo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »