लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन की कीमत में भारी कटौती, जानें नया दाम

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जनवरी 2017 11:34 IST
चीनी हैंडसेट निर्माता लेनोवो ने भारत में अपने ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। सोमवार से लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन 14,999 रुपये (32 जीबी वेरिएंट) में उपलब्ध होगा। लॉन्च के समय इस स्मार्टफोन की कीमत 17,999 रुपये थी, यानी फोन की कीमत 3,000 रुपये कम कर दी गई है।

लेनोवो ज़ेड2 प्लस (रिव्यू) का 64 जीबी वेरिएंट 2,500 रुपये की कटौती के बाद 17,499 रुपये में उपलब्ध होगा। इस वेरिएंट को 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था।  इसके अलावा लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन अब फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगा। याद रहे कि पहले यह सिर्फ अमेज़न इंडिया पर ब्लैक एंड व्हाइट कलर वेरिएंट में उपलब्ध रहता था।
Advertisement


याद दिला दें कि लेनोवो ज़ेड2 प्लस स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ज़ेड2 प्लस डुअल सिम (4जी+3जी) सपोर्ट करता है और इसमें शार्प का 5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। फोन की पिक्सल डेनसिटी 441 पीपीआई है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। ज़ेड2 प्लस 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज या 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा। इस फोन में पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (ईआईएस) दिया गया है। फोन में 8 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

लेनोवो ज़ेड2 प्लस में 3500 एमएएच की बैटरी है जिसमें एक इंटेलिजेंट चार्ट कट-ऑफ फ़ीचर है जिससे यह सुनिश्चित होता है कि फोन ओवरचार्ज ना हो। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और 4जी फ़ीचर हैं। जे़ड2 प्लस एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर कंपनी की स्किन दी गई है। फोन में गूगल नाउ लॉन्चर पहले से प्री-लोडेड आता है।

ज़ेड2 प्लस का एक और अहम फ़ीचर है इसमें पहले से इंस्टॉल आया यू-हेल्थ ऐप जिससे रनिंग, डिस्टेंस और दूसरी फिज़िकल एक्टिविटी को ट्रैक करना। इस स्मार्टफोन में होम बटन में ही यू टच 2.0 फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेट किया गया है
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Convenient size and good build quality
  • Excellent performance
  • Superb price
  • Decent battery life
  • Interesting home button tweaks
  • Bad
  • Sub-par camera
  • 960fps shooting is just a gimmick
  • No expandable storage
  • Fast Charge capable charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.