लेनोवो योगा बुक टू-इन-वन अब क्रोम ओस पर भी चलेगा, 2017 में होगा लॉन्च

लेनोवो योगा बुक टू-इन-वन अब क्रोम ओस पर भी चलेगा, 2017 में होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • योगा बुक का विंडोज 10 और एंड्रॉयड वेरिएंट भी आता है
  • भारत में इस टू-इन-वन का विंडोज 10 वेरिएंट पेश किया गया है
  • क्रोम ओएस पर चलने वाला लेनोवो योगा बुक 2017 में आएगा
विज्ञापन
क्रोम ऑपरेटिंग सिस्टम में एंड्रॉयड ऐप को शामिल किए जाने के बाद से कई कंपनियां इसके इस्तेमाल को लेकर और सहज हो गई हैं। यूज़र की रुचि को ध्यान में रखते हुए लेनोवो ने जानकारी दी है कि वह अगले साल क्रोम ओएस पर चलने वाला योगा बुक टू-इन-वन लॉन्च करेगी।

लेनोवो के एक सीनियर अधिकारी ने लैपटॉप मैग को इसकी पुष्टि की। चीनी की यह टेक्नोलॉजी कंपनी पहले दो विकल्प में लेनोवो योगा बुक बेचती रही है- विंडोज 10 या एंड्रॉयड। अब क्रोम ओएस पर चलने वाले लेनोवो योगा बुक को 2017 की शुरुआत में उपलब्ध कराया जाएगा।

लेनोवो के अधिकारी ने क्रोम ओएस पर चलने वाले योगा बुक पर कहा, "बहुत लोगों ने इसमें रुचि दिखाई है। शिक्षा के लिहाज से यह एक रोचक आइडिया है। पिछले कुछ समय में हमने एंड्रॉयड और क्रोम वर्ज़न में काफी समानता देखी है। सबसे मज़ेदार यह है कि क्रोम ओएस में अब गूगल प्ले स्टोर भी मौज़ूद है। हम अगले साल तीनों वर्ज़न वाले प्रोडक्ट बेचते रहेंगे।" नए वेरिएंट को कब लॉन्च किया जाएगा, इस संबंध में कुछ नहीं बताया गया है। लेकिन लेनोवो इस पर काम कर रही है।

लेनोवो के अधिकारी ने यह भी बताया कि इस वेरिएंट में भी एंड्रॉयड की तरह रियल पेन काम करेगा। बता दें कि लेनोवो ने योगा बुक टू-इन-वन को इस साल आईएफए में लॉन्च किया था। इसे भारत में पिछले हफ्ते ही उपलब्ध कराया गया था। लैपटॉप के बारे में दुनिया के सबसे पहले टू-इन-वन डिवाइस होने का दावा किया गया है। इसकी कीमत 49,990 रुपये है और एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। भारत में सिर्फ विंडोज वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। एंड्रॉयड वेरिएंट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

लेनोवो योगा बुक हाइब्रिड लैपटॉप हेलो कीबोर्ड और रियल पेन इनपुट के साथ आता है। इसमें 10.1 इंच का फुल-एचडी (1200x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह 2.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम एक्स5-ज़ेड8550 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम से लैस है। लेनोवो योगा बुक हाइब्रिड की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी इस्तेमाल किया जा सकेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »