लेनोवो वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन 15 मार्च को भारत में होगा लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2016 12:11 IST
चीनी मोबाइल कंपनी लेनोवो हाल ही में पेश किये अपने नए स्मार्टफोन वाइब के5 प्लस को जल्द भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी ने भारत में लॉन्च के लिए प्रेस इनवाइट भेजने शुरू कर दिये हैं। इस हैंडसेट को पिछले महीने ही एमडब्ल्यूसी 2016 में पेश किया गया था।


लेनोवो इंडिया ने पिछले हफ्ते ट्वीट किया, ''एमडब्ल्यूसी 2016 में #KnockOut करने वाला फोन जल्द ही भारत पहुंचेगा। आप कितने उत्साहित है? #LenovoMWC'' इसके साथ लेनोवो वाइब के5 प्लस की एक तस्वीर भी पोस्ट की गई।

याद दिला दें कि, वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन के साथ एमडब्ल्यूसी 2016 में लेनोवो वाइब के5 को भी लॉन्च किया गया था। इन दोनों स्मार्टफोन में डिस्प्ले रिजॉल्यूशन और प्रोसेसर को छोड़कर बाकी सारे फीचर एक जैसे ही हैं।
Advertisement
 

वहीं लेनोवो वाइब के5 प्लस में हार्डवेयर मॉड्यूल थोड़े ज्यादा शक्तिशाली हैं। इस स्मार्टफोन में (1080x1920पिक्सल) पांच इंच का आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में 64- बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और दो जीबी रैम है। इस फोन में भी 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

दोनों स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं।
Advertisement

इन दोनों स्मार्टफोन में 2750 एमएएच की बैटरी है। दोनों ही स्मार्टफोन 5.1 लॉलीपॉप पर चलते हैं।
Advertisement

लेनोवो ने एमडब्ल्यूसी 2016 में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो और विंडोज 10 से लैस कई टैबलेट और लैपटॉप लॉन्च किये। लेनोवो ने टैब3 7, लेनोवो टैब3 8 और लेनोवो टैब3 10 बिजनेस जैसे टैबलेट तो लेनोवो योगा 710, फ्लेक्स 4 और आइडियापैड मिक्स 310 जैसे लैपटॉप भी लॉन्च किये।


Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.