लेनोवो ने दिखाई भविष्य की झलक, घड़ी की तरह हाथों पर बंधे रहेंगे स्मार्टफोन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 10 जून 2016 15:29 IST
लेनोवो ने अपने टेक वर्ल्ड 2016 इवेंट में गुरुवार को कई सारे नए प्रोडक्ट लॉन्च किए। इनमें मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अलावा पहला कंज्यूमर रेडी प्रोजक्ट टैंगो हैंडसेट, लेनोवो फैब 2 प्रो भी शामिल है। इस इवेंट में चीनी कंपनी ने कुछ और नए प्रोडक्ट के बारे में जानकारी दी जिन पर अभी काम चल रहा है। इनमें नए फ्लेक्सिबल स्मार्टफोन (जिसे मोड़कर कलाई पर पहना जा सकता है) और एक मुड़ने वाला टैबलेट शामिल है। नए प्रोटोटाइप सीप्लस स्मार्टफोन और फोलियो टेबलेट का खुलासा गुरुवार को कंपनी के इवेंट में किया गया।

लेनोवो ने जोर देकर कहा कि सीप्लस और फोलियो कॉन्सेप्ट डिवाइस से पता चलता है कि फ्लेक्सिबल स्क्रीन और कंपोनेंट डुअल डिवाइस और मल्टीपल यूजेज़ को कैसे सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

मुड़ने वाले स्मार्टफोन और टैबलेट के अलावा लेनोवो ने इंटेल क्यूरी मॉड्यूल और वायरलेस चार्जिंग पर बेस्ड कनेक्टेड स्मार्ट शूज़ भी पेश किए। लेनोवो का कहना है कि स्मार्ट शूज़ से यूजर मोशन कंट्रोल गेम के साथ फिटनेस डाटा भी ट्रैक कर सकते हैँ। कंपनी ने आगे बताया कि स्मार्ट शूज़ में दी गई एलईडी लाइट से यूजर स्मार्टफोन में अपने एक्टिविटी डाटा के हिसाब से कस्टमाइज्ड न्यूज़ और इनफोर्मेशन भी पा सकेंगे।
 

इन डिवाइस के खुलासे के अलावा लेनेोवो ने पुष्टि की कि यह इंटरनेट ऑफ थिंग्स में एक एक्टिव हिस्सेदार है और 'कनेक्टेड होम' कॉन्सेप्ट भी पेश किया। इससे यूजर घर में कई डिवाइस को सिर्फ आवाज या उंगलियों से ही कंट्रोल कर सकते हैँ। लेनोवो द्वारा जारी किए टीजर वीडियो में दिखाया गया है कि लोग सिर्फ एक गेस्चर से ही किस तरह हेल्थ मॉनीटर और मौसम की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
Advertisement

कंपनी ने कहा कि इवेंट में दिखाए गए इन कॉन्सेप्ट डिवाइस से कंपनी के इंजीनियर, डिजाइनर और डेवलेपर की 'रचनात्मकता, प्रायोगिकता और सरलता' के बारे में पता चलता है। लेनोवो ने कई सारे नए इनोवेशन के वीडियो टीजर जारी किए हैं जिन पर कंपनी काम कर रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.