Lenovo S5 Pro से 18 अक्टूबर को उठेगा पर्दा, स्पेसिफिकेशन आए सामने

Lenovo ने मार्च में S5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अगले सप्ताह 18 अक्टूबर को Lenovo S5 Pro को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च से पहले लेनोवो एस5 प्रो के स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं।

Lenovo S5 Pro से 18 अक्टूबर को उठेगा पर्दा, स्पेसिफिकेशन आए सामने

Photo Credit: TENAA

लॉन्च से पहले Lenovo S5 Pro के स्पेसिफिकेशन आए सामने

ख़ास बातें
  • 18 अक्टूबर को लॉन्च होगा Lenovo S5 Pro स्मार्टफोन
  • डुअल फ्रंट और रियर कैमरे वाला हो सकता है लेनोवो एस5 प्रो
  • Lenovo S5 Pro में हो सकती है 3,500 एमएएच की बैटरी
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Lenovo ने मार्च में S5 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अगले सप्ताह 18 अक्टूबर को Lenovo S5 Pro को लॉन्च किया जाएगा। टीजर पोस्टर से इस बात का खुलासा हुआ कि स्मार्टफोन में दो सेल्फी कैमरे हो सकते हैं। याद करा दें कि लेनोवो एस5 में सिंगल फ्रंट कैमरा और रियर पर दो रियर कैमरे दिए गए हैं। लेनोवो एस5 प्रो को साइट TENAA पर स्पॉट किया गया है। टीना पर Lenovo S5 Pro के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है।

Lenovo ने लॉन्च इवेंटे को कंफर्म करने के लिए Weibo पर इनवाइट पोस्टर को पब्लिश किया है। पोस्टर में स्मार्टफोन का आउटलाइन नजर आ रहा है, जो फ्रंट पैनल पर दो सेल्फी कैमरे की और इशारा कर रहा है। लेनोवो ब्रांड का यह स्मार्टफोन 6.18 इंच का डिस्प्ले, 3,500एमएएच की बैटरी, डुअल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप, स्टोरेज और रैम के कई विकल्प और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस हो सकता है। टीना लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल सिम वाला Lenovo S5 Pro (मॉडल नंबर L58041) एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.18 इंच (1080x2246 पिक्सल) फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ 19:9 आस्पेक्ट रेशियो होगी। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। लेनोवो का यह फोन 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/ + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया जा सकता है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
 
d04tprpg

Photo Credit: Weibo

अब बात कैमरा सेटअप की। एलईडी फ्लैश के साथ बैक पैनल पर 20 मेगापिक्सल और 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर रहेंगे। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 154.5x75.45x7.7 मिलीमीटर और इसका वजन 160 ग्राम है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी की बात करें तो Lenovo S5 Pro 4जी वोल्ट, वाईफाई एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5 और जीपीएस सपोर्ट के साथ आ सकता है। सिक्योरिटी के लिए बैक पैन पर फिंगरप्रिंट सेंसर, वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। यह फोन ब्लैक, रेड, गोल्ड, सिल्वर और व्हाइट रंग में लॉन्च किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »