2015 में लेनेवो और मोटोरोला ने भारत में 80 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचे

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 6 जनवरी 2016 10:36 IST
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की चीन की प्रमुख कंपनी लेनोवो ने कहा कि भारत में लेनोवो और मोटारोला हैंडसेट की बिक्री 2015 में 63.2 प्रतिशत बढ़कर 80 लाख इकाई से अधिक रही। वर्ष 2014 में इसकी बिक्री 49 लाख इकाई थी।

लेनोवो इंडिया के निदेशक (स्मार्टफोन) सुधीन माथुर ने कहा, ‘‘हमें भारतीय बाजार से उल्लेखनीय प्रतिक्रिया मिली है और हम यहां प्रमुख कंपनियों में शामिल हैं। लेनोवो और मोटोरोला हैंडसेट की बिक्री 2014 में 49 लाख इकाई थी जो 2015 में बढ़कर 80 लाख इकाई हो गई।’’ उन्होंने कहा कि बिक्री का बड़ा हिस्सा मोटोरोला से आ रहा है लेकिन उन्होंने इस बारे में कोई स्पष्ट ब्योरा देने से मना कर दिया।

लेनोवो ने मोटोरोला मोबिलिटी 2014 में गूगल से 2.9 अरब डॉलर में अधिग्रहण किया था।

शोध कंपनी आईडीसी के अनुसार देश में स्मार्टफोन की बिक्री जुलाई-सितंबर तिमाही में 21.4 प्रतिशत बढ़कर 2.83 करोड़ इकाई रही। 4जी युक्त हैंडसेट की मांग में तीन गुनी वृद्धि से हैंडसेट की बिक्री बढ़ी है।
Advertisement

स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग 24 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ी कंपनी है। उसके बाद क्रमश: माइक्रोमैक्स (16.7 प्रतिशत), इंटेक्स (10.8 प्रतिशत), लेनोवो ग्रुप (लेनोवो एंड मोटोरोला) (9.5 प्रतिशत) तथा लावा (4.7 प्रतिशत) का स्थान है।
Advertisement

लेनोवो ने मंगलवार को नया हैंडसेट वाइब के4 नोट पेश किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.