Lenovo Motorola ला रहा नया 5G स्मार्टफोन, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Motorola के नए 5G स्मार्टफोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप वर्टिकल एज फ्रेम डिजाइन और 1200×2670 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 6.36-इंच OLED डिस्प्ले है।

Lenovo Motorola ला रहा नया 5G स्मार्टफोन, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Photo Credit: Motorola

Motorola Edge 50 में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Motorola कथित तौर पर नए 5G स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • Motorola के 5G स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Motorola के आगामी 5G स्मार्टफोन में 4310mAh की बैटरी होगी।
विज्ञापन
Motorola कथित तौर पर नए 5G स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। हाल ही में चीन में मिनिस्ट्री ऑफ इंडस्ट्री एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से अप्रूवल पाने के बाद मोटोरोला एक नया 5G स्मार्टफोन मॉडल XT2409-5 पेश करने के लिए तैयार है। स्मार्टफोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप वर्टिकल एज फ्रेम डिजाइन और 1200×2670 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाली 6.36-इंच OLED डिस्प्ले है। यहां हम आपको Motorola के आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


कैसा होगा Motorola का आगामी 5G फोन


Motorola का आगामी 5G स्मार्टफोन 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर बेस्ड होगा। इस स्मार्टफोन में 4310mAh की बैटरी है और यह 8GB RAM से 16GB RAM तक कई स्टोरेज ऑप्शन प्रदान करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल सेकेंडरी कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम कैपेसिटी वाला 10 मेगापिक्सल कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी शामिल है।

हालांकि, स्मार्टफोन की रिलीज तारीख और कीमत के बारे में अभी कुछ पता नहीं चला है। चीनी रेगुलेटरी ऑथोरिटी से अप्रूवल से जल्द लॉन्च होने का सुझाव मिलता है। मोटोरोला का नया 5G स्मार्टफोन मिड-रेंज मार्केट सेगमेंट में टक्कर दे सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lenovo, Motorola 5G Phone, Lenovo Motorola 5G Phone, China
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »