18GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ आएगा Lenovo Legion Y90 गेमिंग फोन! स्पेसिफिकेशन लीक...

Lenovo Legion Y90 फोन में 6.92 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 720 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा। इसके अलावा, फोन की बैटरी 5,500 एमएएच की होगी, जिसके साथ 68 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 21 जनवरी 2022 18:23 IST
ख़ास बातें
  • Lenovo Legion Y90 फोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है
  • 6.92 इंच के डिस्प्ले से लैस होगा लेनोवो लीज़न वाई90
  • डिस्प्ले में मिल सकता है 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट
Lenovo Legion Y90 कंपनी का आगामी गेमिंग स्मार्टफोन है, जिसके बैक पैनल डिज़ाइन की झलक कंपनी ने हाल ही में टीज़ की थी। वहीं, अब वीबो पर सामने आई कथित नई लीक में फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। लीक के अनुसार, लेनोवो लीज़न वाई90 स्मार्टफोन में 6.92 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, यह फोन चीन में 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी स्पॉट किया जा चुका है। कथित लिस्टिंग से इशारा मिला है कि यह गेमिंग स्मार्टफोन 68 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। चीनी टेक कंपनी ने फिलहाल इस फोन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

टिप्सटर Panda is Bald के अनुसार, Lenovo Legion Y90 फोन में 6.92 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसके साथ 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 720 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा। पुरानी लीक में सामने आया था कि Lenovo का यह फोन 68 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा, फोन की बैटरी 5,500 एमएएच की होगी।
Advertisement

यह गेमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। फोन के साथ 18 जीबी रैम और 4 जीबी वर्चुअल रैम मिल सकती है। लेनोवो लीज़न वाई90 को लेकर माना जा रहा है कि इसमें 512 जीबी की स्टोरेज मिल सकती है। इसके अलावा, इसमें हैप्टिक फीडबैक के लिए डुअल x-axis मोटर्स मिल सकती है।

गौरतलब है कि हाल ही में लेनोवो ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर एक टीज़र वीडियो पोस्ट की थी, जिसमें आगामी स्मार्टफोन के कुछ डिज़ाइन को देखा जा सकता था। इस टीज़र में लीज़न वाई90 का रियर पैनल Lenovo Legion Phone Duel 2 जैसा ही प्रतीत हो रहा है। इस गेमिंग स्मार्टफोन में कंपनी के लोगो में RGB लाइट दी गई है। इस टीज़र में फोन का फ्रंट पैनल भी थोड़ा-बहुत देखने को मिला है। फोन के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले देखा जा सकता है, जिसके टॉप पर पतले बेजल मौजूद हैं। इन बेजल्स में स्पीकर ग्रील के साथ-साथ सेल्फी कैमरा मौजूद हो सकता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

3GHz मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

हां

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

2650 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

1,080x2,460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo Legion Y90, Lenovo Legion Y90 specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  3. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  5. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  6. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  7. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  8. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  9. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  10. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.