Lenovo K8 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा व 4000 एमएएच बैटरी

लेनोवो के8 के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने ट्वीट कर दी। लेनोवो के8 की कीमत 10,499 रुपये है। फोन वेनॉम ब्लैक और फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है। 26 सितंबर, मंगलवार से देशभर के ऑफलाइन स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

Lenovo K8 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है 13 मेगापिक्सल कैमरा व 4000 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 की कीमत 10,499 रुपये है
  • इस स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है
  • फोन देशभर के ऑफलाइन रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
लेनोवो ने भारत में अपनी के सीरीज़ का नया स्मार्टफोन के8 लॉन्च कर दिया है। याद दिला दें कि कंपनी ने इसी महीने अपना लेनोवो के8 प्लस स्मार्टफोन पेश किया था। नए लेनोवो के8 का डिज़ाइन लगभग के8 जैसा ही है। लेनोवो के8 के लॉन्च की जानकारी कंपनी ने ट्वीट कर दी। लेनोवो के8 की कीमत 10,499 रुपये है। फोन वेनॉम ब्लैक और फाइन गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलता है। 26 सितंबर, मंगलवार से देशभर के ऑफलाइन  स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।
 

लेनोवो के8 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

लेनोवो के8 नोट में (720x1280 पिक्सल्स) 5.2 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से लैस है। इस स्मार्टफोन में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी20 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली टी880 एमपी2 जीपीयू दिया गया है। स्मार्टफोन 3 जीबी रैम के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जाना संभव है।

लेनोवो के8 प्लस की तरह ही के8 में बांयीं तरफ़ एक अलग म्यूज़िक बटन है, जिससे म्यूज़िक प्लेबैक कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा बटन को देर तक दबाने से कैमरा, फ्लैशलाइट, एक ऐप या स्क्रीनशॉट को भी कस्टमाइज़ किया जा सकता है। डॉल्बी एटमॉस ऐप के जरिए स्पीकर और हेडफोन की ऑडियो परफॉर्मेंस को एडजस्ट कर सकते हैं।
 
lenovo k8

फोटोग्राफी की बात करें तो लेनोवो के8 में पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के  साथ एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। जबकि के सीरीज़ के बाकी दोनों स्मार्टफोन के8 नोट और के8 प्लस में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

लेनोवो का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। और यह डुअल सिम सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। जिससे करीब 19 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 32 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 147.9 x 73.7 x 8.55 मिलीमीटर और वज़न 165 ग्राम है। स्मार्टफोन के रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए लेनोवो के8 फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, यूएसबी ओटीजी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इस स्मार्टफोन में ग्रेविटी, जायरो, प्रॉक्सिमिटी और लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  4. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  8. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »