Lenovo K8 Plus में हैं दो रियर कैमरे, बुधवार को होगा लॉन्च

लेनोवो इंडिया ने मंगलवार को अपने अगले स्मार्टफोन लेनोवो के8 प्लस का टीज़र इमेज ज़ारी किया। इस तस्वीर से साफ है कि कंपनी का नया स्मार्टफोन भी दो रियर कैमरे वाला होगा।

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 5 सितंबर 2017 19:17 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 प्लस का टीज़र इमेज ज़ारी
  • लेनोवो के8 नोट की तरह दो रियर कैमरे दिए जाएंगे
  • पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा
लेनोवो इंडिया ने मंगलवार को अपने अगले स्मार्टफोन लेनोवो के8 प्लस का टीज़र इमेज ज़ारी किया। इस तस्वीर से साफ है कि कंपनी का नया स्मार्टफोन भी दो रियर कैमरे वाला होगा। आधारिक टीज़र इमेज से खुलासा हुआ है कि Lenovo K8 Plus में कंपनी के इसी सीरीज़ के लेनोवो के8 नोट की तरह दो रियर कैमरे दिए जाएंगे। पिछले हिस्से पर एलईडी फ्लैश के साथ फिंगरप्रिंट स्कैनर भी होगा। इस स्मार्टफोन को भारत में बुधवार को लॉन्च किया जाना है।

कंपनी ने टीज़र इमेज को एक ट्वीट के ज़रिए साझा किया था। इसमें लिखा है, "The 1 smartphone that will quench your #KraveForMore is unveiling in just 1 day." लेनोवो के8 प्लस के टीज़र इमेज से यह भी पता चलता है कि पिछले हिस्से पर मौज़ूद डुअल कैमरा वर्टिकल पोज़ीशन में होंगे। स्मार्टफोन को कम से कम ग्रे रंग में तो उपलब्ध कराया ही जाएगा। कंपनी ने पहले जानकारी दी थी कि Lenovo K8 Plus भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।

इससे पहले लेनोवो के8 प्लस को बेंचमार्क वेबसाइट गीकबेंच पर लिस्ट किया गया था। पता चला है कि यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। लेनोवो के8 प्लस में 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी25 चिपसेट होगा। बेंचमार्क लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि इसमें 3 जीबी रैम होगा।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि लेनोवो के8 प्लस को एक दिन बाद ही लॉन्च किया जाना है। लॉन्च इवेंट के बाद सारे कयासों पर विराम लग जाएगा और हम हैंडसेट के वास्तविक स्पेसिफिकेशन व फीचर से रूबरू हो जाएंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.