Lenovo K8 Note की बिक्री आज, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो के8 नोट (रिव्यू) भारत में शुक्रवार को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। के8 नोट के लिए दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल का आयोजन किया जाएगा। पिछले हफ्ते दिए जाने वाले लॉन्च ऑफर को इस बार भी ई-कॉमर्स साइट अमेज़न द्वारा दिया जा रहा है।

Lenovo K8 Note की बिक्री आज, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • लेनोवो के8 नोट की कीमत 12,999 रुपये से शुरू होती है
  • 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है
  • फोन की बिक्री दोपहर 12 बजे से होगी
विज्ञापन
लेनोवो के8 नोट (रिव्यू) भारत में शुक्रवार को एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। के8 नोट के लिए दोपहर 12 बजे फ्लैश सेल का आयोजन किया जाएगा। पिछले हफ्ते दिए जाने वाले लॉन्च ऑफर को इस बार भी ई-कॉमर्स साइट अमेज़न द्वारा दिया जा रहा है। इन ऑफर में आइडिया की तरफ़ से दिया जाने वाला डेटा, किंडल प्रमोशन क्रेडिट और मोटोरोला स्पोर्ट्स हेडफोन पर मिलने वाली छूट शामिल है। बता दें कि Lenovo K8 Note को अगस्त की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था, और कंपनी का यह पहला स्मार्टफोन है जो स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है। के8 नोट फाइन गोल्ड और वेनॉम ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।


Lenovo K8 Note की भारत में कीमत व ऑफर

  भारत में इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है और दूसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शुरुआती वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है। महंगा वेरिएंट 13,999 रुपये में मिलेगा। लॉन्च ऑफर के तहत, लेनोवो के8 नोट को अमेज़न इंडिया से खरीदने पर मोटो स्पोर्ट्स हेडफोन पर 900 रुपय की छूट मिलेगी। वहीं किंडल ईबुक्स पर (300 रुपये तक) पर 80 प्रतिशत छूट के अलावा आइडिया का डेटा ऑफर भी है। आइ़डिया, 56 दिनों के लिए 343 रुपये के प्लान में 64 जीबी 4जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉल दे रही है।

(स्मार्टफोन की दुनिया के वीडियो देखने के लिए गैजेट्स 360 के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें)

Lenovo K8 Note के स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम लेनोवो के8 नोट एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलेगा। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। स्मार्टफोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक एमटी6797 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। प्रोसेसर के साथ आपके पास चुनने के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम का विकल्प होगा।

अब बात Lenovo K8 Note के सबसे अहम फीचर रियर कैमरा सेटअप की। रियर हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। इस सेंसर की मदद से बोकेह इफेक्ट आता है। रियर कैमरे के साथ डुअल-एलईडी सीसीटी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। लेनोवो के8 नोट के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा है।

लेनोवो के8 नोट के दोनों वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और  3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। रिटेल बॉक्स में आपको 15 वॉट का रैपिड चार्जर भी मिलेगा। बैटरी 24.7 घंटे तक का टॉक टाइम और 378 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।

लेनोवो के8 नोट का डाइमेंशन 154.5x75.9x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। बैकपैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा जिसे रियर कैमरे के नीचे जगह मिली है। कंपनी ने बेहतर ऑडियो परफॉर्मेंस के लिए डॉल्बी एटमस तकनीक देने की बात कही है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Android Nougat
  • Solid build quality
  • Dedicated slots for SIM and MicroSD cards
  • Customisable Music Key
  • TheaterMax VR support
  • कमियां
  • Gets warm quickly
  • Poor low-light camera performance
  • Average battery life
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो एक्स23
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »